Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sushmita Sen Net Worth: 50 साल की सुष्मिता सेन जीती हैं आलीशान जिंदगी, इन 3 बिजनेस से छापती हैं पैसा

Sushmita Sen Net Worth: पर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी मेहनत, टैलेंट और दमदार पर्सनैलिटी के दम पर इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है।

सुष्मिता सेन की लग्जरी लाइफस्टाइल
मिस यूनिवर्स बनने से लेकर फिल्मों और वेब सीरीज तक सुष्मिता सेन ने हर जगह अपनी अलग छाप छोड़ी है। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वह लग्जरी लाइफस्टाइल और हाई-एंड कार कलेक्शन के लिए भी जानी जाती हैं।

Sushmita Sen Net Worth

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। आज के समय में वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। एक्ट्रेस 2 बेटियों की सिंगल मदर के रूप में परवरिश कर रही हैं।

सुष्मिता सेन का 50वां जन्मदिन

-आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन वह बहुत ही कम उम्र में 2 बेटियों की मां बन चुकी हैं। दरअसल उन्होंने 2 बेटियों को गोद लिया था जिनकी वह अकेले ही परवरिश कर रही हैं।

-सुष्मिता सेन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही है। आइए इस खास मौके पर आपको पूर्व मिस यूनिवर्स की कुल संपत्ति, कुल कमाई और बिजनेस के बारे में।

कितनी है सुष्मिता सेन की कुल संपत्ति और कमाई?

-जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सुष्मिता सेन की कुल संपत्ति करीब 100 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई फिल्मों में एक्टिंग, वेब सीरीज, ब्रांड एंडोर्समेंट, साइड बिजनेस और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट्स से होती है।

-मुंबई में सुष्मिता सेन के पास एक लग्जरी विला है। इसके अलावा उन्होंने शहर में कई दूसरी प्रॉपर्टीज भी खरीद रखी हैं। भारत और विदेशों में भी उनकी रियल एस्टेट पोर्टफोलियो काफी मजबूत है।

-आपको बता दें कि सुष्मिता सेन एक ब्रांड प्रमोशन के लिए 60 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं जबकि फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए एक्ट्रेस 3 से 4 करोड़ रुपये तक की फीस वसूलती हैं।

सुष्मिता सेन के बिजनेस वेंचर्स

सुष्मिता सेन सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं। उनके प्रमुख बिजनेस प्रोजेक्ट्स कुछ इस तरह से हैं-

1. दुबई में ज्वैलरी स्टोर

2. तनत्रा एंटरटेनमेंट (प्रोडक्शन कंपनी)

3. Sensazione (सेसाजियोनी)- स्पा सेंटर और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़ा बिजनेस

इन सभी बिजनेस वेंचर्स से सुष्मिता सेन की अच्छी-खासी कमाई होती है।

लग्जरी कारों की दीवानी हैं सुष्मिता

सुष्मिता सेन का कार कलेक्शन भी शानदार हैं। एक्ट्रेस को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का शौक है। सुष्मिता सेन के पास मर्सडीज एएमजी जीएलई 53 कूप, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज (730एलडी), लेकसेस एलएक्स 470, बीएमडब्ल्यू एक्स6, ऑडी क्यू7 और फियाट लिनिया जैसी प्रीमियम गाड़ियां मौजूद हैं। ये कारें उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल का साफ सबूत हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+