'मैं शादी करना चाहती तो...' ललित मोदी संग रिश्ते पर सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी, वायरल फोटोज का खोला राज

Sushmita Lalit Affair: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले साल ललित मोदी ने एक्ट्रेस के साथ कुछ कोजी फोटोज शेयर कर अपने रिश्ते का खुलासा किया था। उनके इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई थी। इसके बाद एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर का टैग देकर काफी ट्रोल किया गया। अब एक इंटरव्यू के दौरान सुष्मिता सेन ने ललित मोदी संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही मिड-डे को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर खुलकर बात की। साथ ही एक्ट्रेस ने ललित मोदी के साथ शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी और बताया कि उनके वायरल पोस्ट के पीछे क्या सच्चाई है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने अपने रिश्ते के बारे में कभी कुछ भी किसी से शेयर नहीं किया है, लेकिन मैंने एक बार सोशल मीडिया पर यह जरूर बताया था कि मैंने उसने शादी नहीं की है।'

Sushmita Sen

सुष्मिता सेन ने आगे गोल्ड डिगर का टैग मिलने पर कहा, 'मीम बहुत मस्त आ रहे थे। मजा आ रहा था लेकिन क्या है कि अगर आप किसी को गोल्डडिगर कह रहे हैं, तो कम से कम अपने तथ्यों की जांच करें। मुझे सोना नहीं बल्कि हीरा पसंद है। अगर मैं किसी से शादी करने जा रही थी, तो मैं उनसे शादी करूंगी। मैं कोशिश नहीं करती। या तो मैं ऐसा करती हूं या नहीं करती हूं'।

आपको बता दें कि, पिछले साल ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर कर अपने रिश्ते का ऐलान किया था। इस पोस्ट को देखकर एक्ट्रेस के तमाम फैंस हैरान रह गए थे। हालांकि सुष्मिता ने एक पोस्ट शेयर कर रिश्ते पर सफाई दी और लिखा कि, मेरे हाथों में कोई रिंग नहीं है। एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ देखी जा रही हैं। दोनों आए दिन डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते हैं। लेकिन दोनों के बीच क्या चल रहा है इसको लेकर सुष्मिता ने अब तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+