एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन के जन्मदिन पर किया ये काम, देखते रह गए लोग

Sushmita Sen Birthday: सुष्मिता सेन के जन्मदिन पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने उन्हें कुछ खास अंदाज में बधाई दी है। लोग रोहमन का ये अंदाज देखकर हैरान हो गए हैं।

Sushmita Sen Birthday: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपने भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा के बिगड़ते रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हर कोई सुष्मिता सेन से उनके भाई और भाभी के बारे में सवाल पूछता नजर आ रहा है। हालांकि सुष्मिता सेन ने हर बार लोगों को कहा है कि ये उन दोनों की जिंदगी है और इसका हर फैसला वो दोनों ही बेहतर लेंगे। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता सेन कुछ दिनों पहले ही वेब सीरीज आर्या 2 में नजर आई थीं। सुष्मिता सेन स्क्रीन पर एक्टिंग करने के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। फिलहाल उनके जन्मदिन पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने उन्हें कुछ खास अंदाज में बधाई दी है।

Recommended Video

    Sushmita Sen करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन, जानकर उड़ जाएंगे होश | वनइंडिया हिंदी| *Entertainment
    एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने ऐसे मनाया बर्थडे

    एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने ऐसे मनाया बर्थडे

    आपको बता दें कि सुष्मिता सेन अपने फिल्मी करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट में छाई रहती हैं। सुष्मिता सेन ने भले ही अभी तक शादी न की हो लेकिन उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। पिछले कुछ समय तक सुष्मिता सेन कश्मीरी मॉडल रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन अचनाक ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान कर दिया था कि उनका ब्रेकअप हो गया है और अब वह फिर से सिंगल हो गई हैं।

    ललित मोदी के साथ जुड़ा था सुष्मिता सेन का नाम

    ललित मोदी के साथ जुड़ा था सुष्मिता सेन का नाम

    आपको बता दें कि सुष्मिता सेन एक सिंगल मदर भी हैं। वह अकेले दो बेटियों की परवरिश कर रही हैं। मॉडल रोहमन शॉल के बाद सुष्मिता का नाम हाल ही में आईपीएल के फाउंडर और बिजनेसमैन ललति मोदी के साथ भी जुड़ा था ललित मोदी ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी और सुष्मिता सेन की रोमांटिक शेयर कर अपने रिश्ते का ऐलान किया था। हालांकि सुष्मिता सेन ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। फिर अच्नाक ही एकदिन ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के संग शेयर की गईं तस्वीरों को सोशल मीडिया डिलीट कर दिया था।

    रोहमन शॉल ने शेयर की सुष्मिता सेन की फोटो

    रोहमन शॉल ने शेयर की सुष्मिता सेन की फोटो

    जानकारी के अनुसार सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों की बॉन्डिंग काफी बढ़िया थी, लेकिन साल 2021 में दोनों अलग हो गए। सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते के खत्म होने की बात बताई थी। वहीं, अब एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने सुष्मिता को उनके 47वें जन्मदिन की बधाई बड़े ही खास अंदाज में दी है। रोहमन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सुष्मिता सेन का एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट के साथ 47 लिखा है। इस अनदेखी तस्वीर में सुष्मिता बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

    ब्रेकअप के बाद भी सुष्मिता के साथ आते हैं नजर

    ब्रेकअप के बाद भी सुष्मिता के साथ आते हैं नजर

    मॉडल रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन आज भी वह दोस्त हैं और अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। सुष्मिता सेन की बेटियां भी रोहमन शॉल के साथ घूमती नजर आती हैं। रोहमन शॉल अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन के साथ कई इवेंट्स में भी नजर आते हैं। आपको बता दें कि एक समय पर मॉडल रोहमन शॉल एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के बहुत बड़े फैन थे।

    ऑनलाइन मैसेज से शुरू हुई थी लव स्टोरी

    ऑनलाइन मैसेज से शुरू हुई थी लव स्टोरी

    एक दिन रोहमन ने सुष्मिता को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था और गलती से सुष्मिता ने भी रोहमन का मैसेज देख लिया था। इसके बाद सुष्मिता ने खुद रोहमन को रिप्लाई भी किया था। इसके बाद ही रोहमन ने उन्हें मैसेज करना शुरू किया और दोनों के बीच बातें होने लगीं।

    सुष्मिता के बेटियों के साथ भी है अच्छी बॉन्डिंग

    सुष्मिता के बेटियों के साथ भी है अच्छी बॉन्डिंग

    सुष्मिता सेन को रोहमन अच्छे लगने लगे थे। उसके बाद दोनों ने मुलाकात की और ये सिलसिला जारी रहा। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। वहीं, अब दोनों अलग हो गए हैं, लेकिन रोहमन को अक्सर सुष्मिता सेन के साथ देखा जाता है। सुष्मिता सेन की दोनों बेटियों के साथ भी रोहमन शॉल की बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+