सुशांत सिंह की बहन श्वेता ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर, सोशल मीडिया पर होना पड़ा गया ट्रोल, यहां देखें
मुंबई, 15 दिसंबर। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक साल से भी अधिक समय हो चुका है, लेकिन उनका निधन आज भी रहस्य बना हुआ है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच सीबीआई कर रही है, अभी तक एजेंसी को ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस बीच सोशल मीडिया को सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति को निशाना बना रहे हैं। वजह उनकी एक वायरल तस्वीर है।

सुशांत सिंह की बहन हुई ट्रोल
सुशांत के निधन के बाद उनका परिवार टूट गया था, चार बहनों में इकलौते भाई सुशांत को खोने के बाद उनकी मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग की गई थी। इस बीच उनकी बहन श्वेता सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो शेयर की जिसे लेकर इंटरनेट यूजर्स उनकी खिंचाई कर रहे हैं। श्वेता फिल्म इंडस्ट्री से तो दूर हैं, लेकिन वो किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। श्वेता रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं, और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

इंस्टाग्राम पर श्वेता ने पोस्ट की खूबसूरत फोटो
सुशांत सिंह के निधन के बाद उन्होंने कई पोस्ट किए थे, वर्तमान में भी भाई को लेकर वह समय-समय पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अपनी फोटो में श्वेता बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। श्वेता कीर्ति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर समुद्र किनारे बैठी अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में श्वेता ने मरून करल की नेटेड ब्रालेट के साथ शॉर्ट स्कर्ट पहना हुआ है। वह फोटो के लिए पोज देती नजर आ रही हैं।

फोटो को लेकर ट्रोल हुईं श्वेता
फोटो में देखा जा सकता है कि श्वेता समुद्र किनारे रेत पर बैठीं अशांत लहरों को देखती नजर आ रही हैं। श्वेता को अपनी फोटो पर लाखों व्यूज मिले हैं, हालांकि कुछ लोगों ने इस तस्वीर को लेकर उन्हें निशाने पर लिया है। इस बीच कई ऐसे भी यूजर्स रहे जिन्हें श्वेता की ये तस्वीर काफी पसंद आई है। जबकि ट्रोलर्स ने सुशांत सिंह के नाम पर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। एक यूजर ने लिखा, आप एसएसआर के लिए फाइट क्यों नहीं कर रहीं? 'भाई की आत्मा...?'

घर में मृत पाए गए थे सुशांत सिंह
वहीं, एक अन्य यूजर ने श्वेता को आड़ेहाथ लेते हुए लिखा, 'आप एसएसआर के लिए नहीं लड़ रहे हैं... क्या वह वास्तव में जीवित है'। इस तरह के कई और कमेंट कर श्वेता कीर्ति को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि इन कमेंट पर श्वेता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनके निधन पर फैंस और परिवार को गहरा सदमा लगा था।

सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड ने की शादी
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और बिजनेसमैन विक्की जैन अब हमेशा के लिए शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध गए हैं। वहीं अब उनकी जयमाला कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को माला पहना रहे हैं, जिसको फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है। वीडियो में जयमाला के बाद एक्ट्रेस खुशी के डांस करतीं नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: सुशांत की EX-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे कर रही हैं शादी, जानें कौन हैं उनके होने वाले पति विक्की जैन












Click it and Unblock the Notifications