सुशांत की EX-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे कर रही हैं शादी, जानें कौन हैं उनके होने वाले पति विक्की जैन
सुशांत की EX-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे कर रही हैं शादी, जानें कौन हैं उनके होने वाले पति विक्की जैन
मुंबई, 04 दिसंबर: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी करने जा रही हैं। अंकिता और विक्की की शादी की पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। साखर पोड़ा की रस्म की साथ अंकिता और विक्की जैन की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। कुछ दिनों पहले अंकिता ने बैचलर पार्टी मनाया था, जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। विक्की और अंकिता दोनों ने साखर पोड़ा रस्म की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। अंकिता लोखंडे विक्की जैन को कई सालों से डेट कर रही हैं, इससे पहले वह दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं और उनको 6 सालों तक डेट किया था। अब सोशल मीडिया पर विक्की जैन के बारे में लोग बात कर रहे हैं। तो आइए जानें हैं कौन हैं अंकिता के होने वाले पति विक्की जैन।

कौन हैं अंकिता के होने वाले पति विक्की जैन
विक्की जैन एक बिजनेसमैन हैं और प्रोड्यूसर भी हैं। अंकिता और विक्की जैन की मुलाकत एक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। अंकिता ने कहा था कि जब सुशांत सिंह राजपूत से उनका ब्रेकअप हुआ था तो वह डिप्रेशन में चली गई थीं लेकिन विक्की जैन ने उन्हें उस बुरे वक्त में संभाला था।
पेश से बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर विक्की जैन छत्तीसगढ़ के रईस परिवार से संबंध रखते हैं। इनका घर छत्तीसगढ़ में रायपुर में है।

जानें विक्की जैन के घर-परिवार के बारे में?
विक्की कुमार जैन का जन्म 1 अगस्त 1986 को रायपुर में हुआ था। इन्होंने सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी (पुणे) से इकॉनोमिक्स में स्नातक किया है। वहीं JBIMS मुंबई से एमबीए की डिग्री है। इनका परिवार जैन धर्म को मानता है।
विक्की के पिता का नाम विनोद कुमार जैन और माता का नाम रंजना जैन है। विक्की के एक भाई विशाल जैन और एक बहन वर्षा जैन हैं।

MBA के बाद विक्की ने पहले संभाला परिवार का बिजनेस
विक्की ने एमबीए करने के बाद सबसे पहले परिवार का हॉलसेल बिजनेस संभाला। इनके परिवार का लकड़ी का कोयला, गड्ढा कोयला, बिटुमिनस कोयला का बिजनेस है। अगस्त 2018 में विक्की जैन महावीर कोल (बिलासपुर) के मैनेजिंग डायरेक्टर बने। इनकी कपंनी का ज्यादातर काम मार्केटिंग और कमर्शियल था।

कई कंपनियों को चलाते हैं विक्की जैन
विक्की जैन बिलासपुर में कोल ट्रेडिंग, लॉजिस्टिक्स, कोल वाशरी, पावर प्लांट, रियल स्टेट और डायमंड के एक प्रमुख बिजनेस हाउस, महावीर इंस्पायर ग्रुप का नेतृत्व करते हैं।
विक्की त्रिवेणी डेंटल कॉलेज और अस्पताल, रायपुर और बिरला ओपन माइंड्स प्रीस्कूल (बिलासपुर) के सचिव भी हैं।
विक्की जैन को खेल का भी बहुत शौक है। विक्की बॉक्स क्रिकेट लीग (बीसीएल) टीम, मुंबई टाइगर्स, टीम के सह-मालिक हैं। ये एक स्पोर्ट्स रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है।

2017 में अंकिता के साथ वायरल हुई थी विक्की जैन की तस्वीर
विक्की जैन चर्चाओं में तब आए, जब 2017 में होली के बाद उनकी और अकिंता लोखंडे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। विक्की जैन सुशांत सिंह राजपूत को भी जानते थे। सुशांत के अलावा विक्की के कई सारे दोस्त हैं, जो टीवी इंडस्ट्री से हैं। विक्की ने अंकिता के साथ मिलकर मुंबई में एक 8 बीएचके फ्लैट खरीदा है। 2019 में अंकिता और विक्की ने सगाई की थी। अब 2021 में दोनों शादी करने जा रहे हैं। दिसंबर महीने में ही अंकिता और विक्की शादी करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications