जिस फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत ने की थी आत्महत्या, आज भी पड़ा है खाली, जानें कितना है किराया

सुशांत सिंह राजपूत जिस घर में किराए पर रहते थे वो आलीशान फ्लैट पिछले ढ़ाई साल से खाली पड़ा हीुआ है। सम्रदु किनारे बने इस फ्लैट के मकानमालिक ने किसी भी बॉलीवुड हस्‍ती को फ्लैट देने से इंकार कर दिया है।

sushant

मुंबई में समुद्र किनारे आलीशान फ्लैट में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली थी वो फ्लैट पिछले ढ़ाई साल से खाली पड़ा हुआ है। लंबे समय से इस फ्लैट का मालिक इसे किराए पर देना चाहता है लेकिन अभी तक इसे लेने वाला नहीं मिला है। रियल एस्टेट ब्रोकर रफीक मर्चेंट ने हाल ही में समुद्र के सामने वाले फ्लैट की एक क्लिप पोस्ट की और बताया कि इसका कितना किराया है ? (नीचे देखें फ्लैट का वीडियो)

ओनर बॉलीवुड हस्तियों को अपना फ्लैट अब नहीं देना चाहता

ओनर बॉलीवुड हस्तियों को अपना फ्लैट अब नहीं देना चाहता

फ्लैट ब्रोकर ने बताया कि फ्लैट मालिक एनआरआई है, सुशांत की घटना के बाद वो बॉलीवुड हस्तियों को अपना फ्लैट देने को तैयार नहीं है। वर्तमान में, वे एक किरायेदार के रूप में एक कॉर्पोरेट व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि अभी तक कुछ भी काम नहीं कर रहा है।

इसी फ्लैट में सुशांत ने फांसी से झूल कर जान दी थी

इसी फ्लैट में सुशांत ने फांसी से झूल कर जान दी थी

याद रहे 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत को अपार्टमेंट में मृत पाया गया और मुंबई पुलिस ने शुरू में इसे आत्महत्या करार दिया। सुशांत की लाश इसी ऑलीशान फ्लैट के बेडरूम में पंखे से लटकी हुई मिली थी।

फ्लैट में कोई नया किरायेदार क्यों नहीं मिल रहे

फ्लैट में कोई नया किरायेदार क्यों नहीं मिल रहे

रफीक ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्‍यू में बताया लोग इस फ्लैट में जाने से डरते हैं। जब संभावित किरायेदारों को पता चलेगा कि यह वही अपार्टमेंट है जहां उनकी मृत्यु हुई थी, तो वे फ्लैट देखने नहीं आते। मौत की खबर पुरानी हो गई है तभी भी लोग देखने तक नहीं आ रहे। जिसके कारण बडील फाइनल नहीं हो रही है। मकान मालिक भी नहीं आ रहा अगर ऐसा ही रहा तो इसे जल्दी बेच दिया जाएगा।

कॉर्पोरेट नौकरी करने वाले की है तलाश

कॉर्पोरेट नौकरी करने वाले की है तलाश

ब्रोकर ने बताया पार्टियों को पहले ही बता दिया जाता है कि यह वह जगह है जहां सुशांत रहता था। कुछ लोगों को इतिहास से कोई मतलब नहीं है और वे इसके लिए जाना चाहते हैं। लेकिन उनके दोस्त और परिवार के सदस्य उन्हें डील के साथ आगे बढ़ने से हतोत्साहित करते हैं। अब मालिक किसी फिल्म सेलेब्रिटी को फ्लैट किराए पर नहीं देना चाहता, चाहे वह कोई भी हो या कितना भी बड़ा क्यों न हो। उनका स्पष्ट है कि वह फ्लैट किसी कॉर्पोरेट व्यक्ति को सौंपना चाहते हैं।'

जानें कितना है किराया

जानें कितना है किराया

सुशांत सिंह राजपूत ने दिसंबर 2019 से प्रति माह लगभग ₹4.5 लाख के लिए अपार्टमेंट किराए पर लिया था। वहीं अब इसका किराया 5 लाख रुपये महीना है। समुद्र किनारे इस खूबसूरत और ऑलीशान फ्लैट को किराए पर लेने वाला कोई नहीं मिल रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+