Sushant Singh Rajput केस में चौंकाने वाला खुलासा, आदित्य ठाकरे से जुड़ा कनेक्शन, क्या होगी गिरफ्तारी?
Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला उनके फैंस और परिवार वालों के लिए आज भी अनसुलझा है। एक्टर का सुसाइड केस एक बार फिर सुर्खियों में छा गया है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में फैंस और परिवार वाले अभी भी न्याय की मांग कर रहे हैं। खबर है कि इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच अब बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है।

आदित्य ठाकरे से पूछताछ और गिरफ्तारी का अनुरोध
जनहित याचिका में सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत मामले में आदित्य ठाकरे से पूछताछ और गिरफ्तारी का अनुरोध किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉम्बे हाईकोर्ट कथित तौर पर एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने वाला है, जिसमें दोनों की रहस्यमय मौतों की आगे की जांच की मांग की गई है।
19 फरवरी 2025 को होगी पीआईएल पर सुनवाई
-जानकारी के अनुसार बॉम्बे हाई कोई में इस केस की सुनवाई आगामी 19 फरवरी 2025 को होगी। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट लिटिगेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा दायर जनहित याचिका में दोनों घटनाओं की परिस्थितियों पर सवाल उठाए गए हैं। साथ ही केस के सच का बाहर लाने के लिए बारीकी से जांच करने की मांग भी की गई है।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद खान पठान ने इस केस में आदित्य ठाकरे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की है।
कैसे हुई थी दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत
-जानकारी के अनुसार 8 जून 2020 को एक पार्टी के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की अपने बॉयफ्रेंड के साथ बहस हो गई थी जिसके बाद कथित तौर पर उन्होंने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
-वहीं इस घटना के 6 दिन बाद यानी 14 जून 2024 को सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर सामने आई थी, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। सुशांत सिंह राजपूत अपने कमरे में पंखे से लटकते हुए पाए गए थे। इस केस की शुरुआती जांच में दोनों मौतों को सुसाइड बताया गया था।
-दिशा के परिवार ने जहां आत्महत्या के कारणों को स्वीकार किया और साजिश की बातों को खारिज किया तो वहीं सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों और फैंस ने इसे आत्महत्या नहीं माना।
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का क्या है कनेक्शन
-इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। उस समय ऐसी अफवाहें थीं कि शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे कथित तौर पर इन दोनों मौतों में जुड़े हुए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उनको लेकर कोई भी सबूत सामने नहीं आया है।
-दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस अभी भी एक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं सुशांत की बहन भी अक्सर अपने भाई के लिए न्याय की मांग करती नजर आती हैं। वह अपने भाई की यादों को ताजा करने के लिए सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications