Sushant Singh Rajput मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली बड़ी राहत, एक्ट्रेस के सिर से टली ये बड़ी मुसीबत
Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे थे। लेकिन अब एक्टर से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के सामने एनसीबी ने अपना पक्ष रखा और कहा कि जमानत को चैलेंज नहीं करेंगे।
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती को जमानत देने के मुंबई हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ एनसीबी की याचिका पर सुनवाई कर रही अदालत ने जमानत पर एनसीबी के रुख में बदलाव पर एएसजी की दलील पर संज्ञान लिया। पीठ का कहना है कि, 'एएसजी की दलील सुनने के बाद इस स्तर पर जमानत देने के संबंध में लागू आदेश को चुनौती देने की आवश्यकता नहीं है'।

बता दें कि, साल 2020 में रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर पैसे देकर ड्रग्स मुहैया कराने का आरोप लगा था। जिसके बाद अब कोर्ट का कहना है कि ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे देने का मतलब यह नहीं होता कि एक्ट्रेस किसी अवैध तस्करी जैसे मामले में शामिल थीं। हो सकता है कि एक्ट्रेस को यह सब करने के लिए दबाव डाला हो। फिलहाल रिया चक्रवर्ती को एनडीपीएस मामले में जमानत मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications