Sushant Singh Rajput Car: यहां मौजूद है सुशांत सिंह राजपूत की कार, देखें किस हाल में है उनकी वाइट रेंज रोवर

Sushant Singh Rajput Range Rover: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गाड़ियों का खूब शौक था और एक्टिंग करियर में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने अपनी मेहनत के पैसों से सफेद कलर की रेंज रोवर कार खरीदी थी।

sushant singh rajput

Sushant Singh Rajput Range Rover: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही इस दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया था। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके फैंस उन्हें हमेशा याद करते रहते हैं। लोग आज भी उनकी एक्टिंग से लेकर उनके स्वभाव तक की बात करते नजर आते हैं। उनकी छोटी-छोटी यादों को लेकर उनके फैंस आज भी इमोशनल हो जाते हैं। आपको बता दें कि जून 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी। उनकी बॉडी उनके घर के कमरे में पंखे से लटकते हुए मिली थी। उनकी मौत की खबर से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हैरान हो गए थे। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनकी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे उनके फैंस बार-बार देख रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत की कार रेंज रोवर नजर आ रही है।

सुशांत की गाड़ी का वीडियो हो रहा है वायरल

सुशांत की गाड़ी का वीडियो हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि ये कार सुशांत की फेवरेट कार में से एक थी जिसमें सवार होकर ही वह मुंबई के हर इलाकों में घूमते नजर आते थे। इसके इलावा सुशांत इस कार का इस्तेमाल शूटिंग सेट पर पहुंचने के लिए भी करते थे। फिलहाल सुशांत की ये कार उनके होमटाउन पटना वाले घर के गैरेज में खड़ी है। सुशांत के होमटाउन के घर में खड़ी इस कार का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रेंज रोवर से बहुत प्यार करते थे सुशांत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत को गाड़ियों का खूब शौक था और एक्टिंग करियर में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने अपनी मेहनत के पैसों से सफेद कलर की रेंज रोवर कार खरीदी थी। सुशांत की इस कार का नंबर 4747 है जो कि फिलहाल उनके होमटाउन पटना वाले घर के गैरेज में खड़ी है। सोशल मीडिया पर इस कार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के ठीक सामने टेबल पर सुशांत की एक फोटो भी रखी है।

पटना के घर में खड़ी है रेंज रोवर

पटना के घर में खड़ी है रेंज रोवर

वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली ने उनकी याद में इस कार को गैरेज में ही खड़ी रखने का फैसला किया है और गाड़ी के प्रति सुशांत का प्यार दर्शाते हुए उसकी एक तस्वीर भी कार के सामने रखी है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। खासतौर पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें याद करते हुए इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

फैंस ने सुशांत के लिए कही ये बात

फैंस ने सुशांत के लिए कही ये बात

इस वीडियो के वायरल होने के साथ ही एक बार फिर से सोशल मीडिया पर #justiceforsushantsinghrajput की आवाज गूंजने लगी है। लोग कह रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के रियल हीरो थे। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा है- मेरे लिए बॉलीवुड खत्म है सुशांत के बाद से। वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- अब भी यकीन नहीं होता कि सुशांत हमारे बीच नहीं हैं..वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

'काई पो छे' से फिल्म से किया था डेब्यू

'काई पो छे' से फिल्म से किया था डेब्यू

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'काई पो छे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर थे। ये चेतन भगत की बुक The 3 Mistakes of My Life का अडेप्टेशन थी। इसमें सुशांत सिंह राजपूत के अलावा राजकुमार राव, अमित साध, अमृता पुरी जैसे स्टार्स नजर आए थे। इस फिल्म से डेब्यू करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत फेमस टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में काम करते थे। सुशांत ने अपने करियर में 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी कई हिट फिल्में दी थीं।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Birthday: बहन Shweta ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, लिखा इमोशनल नोट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+