'सुशांत के शरीर पर थे हत्या के निशान?', पोस्टमार्टम रूम में मौजूद रहे शख्स ने किया बड़ा दावा

सुशांत सिंह राजपूत की जबसे मौत हुई है तभी से फैंस इस बात की आशंका जता रहे हैं कि, उन्होंने सुसाइड नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई है। लेकिन अब उनकी मौत के ढाई साल बाद अब एक बड़ा दावा सामने आया है।

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर के सामने के बाद फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स हर कोई सदमे में था। कोई यह यकीन ही नहीं कर पा रहा था कि, एक्टर ने सुसाइड किया है। पिछले 2 सालों से फैंस लगातार दावा कर रहे हैं कि, सुशांत ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उनका मर्डर हुआ है। अब इस मामले में एक ऐसा अपडेट सामने आया है जो काफी चौंकाने वाला है।

ढाई साल बाद खुला सुशांत सिंह की मौत का राज

ढाई साल बाद खुला सुशांत सिंह की मौत का राज

बता दें कि, जब सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया था। तब उनका शरीर पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल में ले जाया गया था। लेकिन अब उनकी मौत के ढाई साल बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम स्टाफ में शामिल रहे एक शख्स ने दावा किया है कि उन्होंने ख़ुदकुशी नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी।

पोस्टमार्टम के वक्त मौजूद रहे शख्स ने किया दावा

पोस्टमार्टम के वक्त मौजूद रहे शख्स ने किया दावा

इस शख्स का नाम रूपकुमार शाह बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि जिस वक्त सुशांत का पोस्टमॉर्टम चल रहा था। दावा किया जा रहा है कि, जिस वक्त एक्टर का पोस्टमार्टम हुआ था उस वक्त ये शख्स पूरी प्रक्रिया में शामिल था। इस शख्स ने दावा किया है कि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत सोची समझी साजिश थी।

'एक्टर के शरीर में कई सारे निशान थे'

'एक्टर के शरीर में कई सारे निशान थे'

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ रूपकुमार ने कहा, "जब सुशांत का निधन हुआ तो पांच शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए थे। हमें जानकारी दी गई थी कि इनमें से कोई एक वीआईपी बॉडी है, लेकिन पहले इसका पता नहीं चला कि वह सुशांत सिंह राजपूत थे। एक्टर के शरीर में कई सारे निशान थे और उनकी गर्दन पर लगभग दो-तीन निशान थे'।

'सुशांत सिंह की हुई थी पिटाई'

'सुशांत सिंह की हुई थी पिटाई'

रूप कुमार ने बताया कि, "जब सुशांत सिंह राजपूत के कपड़े उतारे गए तो उनके शरीर पर पिटाई के निशान थे। उनके शरीर में इन निशानों को देखकर ऐसा लगा कि, किसी ने उन्हें मारने की पूरी कोशिश की है और उनके हाथ-पैर तोड़े गए हों। उनके पोस्टमार्टम का वीडियो शूट होना था, लेकिन हुआ या नहीं"।

सीनियर्स को दी गई थी जानकारी

सीनियर्स को दी गई थी जानकारी

रूपकुमार ने आगे कहा कि, 'जब मैंने उनके शरीर में चोट के निशान देखे तो, मैंने तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों को दी और कहा कि, ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। मैंने उन्हें यहां तक कहा कि हमें नियम के मुताबिक़ चलना चाहिए। हालांकि मुझे उन्होंने एक्टर के शरीर की तस्वीरें खींचने को कहा और शरीर को पुलिस को सौंपने के लिए कहा गया। इसी वजह से सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम रात में किया गया था। क्योंकि हमे निर्देश दिए गए थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+