'4 जून 2020 को क्या हुआ था?' सुशांत सिंह राजपूत को याद कर बहन श्वेता हुई भावुक, पोस्ट कर बयां किया दिल का हाल

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून 2020 को अचानक मौत हो गई थी। बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट एक्टर का शव पाया गया था। सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया था या फिर उनकी मौत एक सोची समझी साजिश थी ये गुत्थी 4 साल बाद भी सुलझ नहीं पाई।

सुशांत सिंह राजपूत की चौथी बरसी पर उनके तमाम फैंस और परिवार वाले याद कर रहे हैं। वहीं इस मौके पर एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर उनका थ्रोबैक वीडियो शेयर कर एक्टर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल कर देने वाला नोट लिखा।

Sushant Singh Rajput

श्वेता ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "भाई, तुम्हें हमें छोड़े हुए 4 साल हो चुके हैं और हमें अभी तक नहीं पता कि 14 जून 2020 को आखिर तुम्हारे साथ ऐसा क्या हुआ था? तुम्हारी मौत एक रहस्य बनी हुई है और मैं अब असहाय महसूस करती हूं। मैंने सच्चाई के लिए अधिकारियों से न जाने कितनी बार गुहार लगाई है, लेकिन मैं अब धीरे-धीरे हार रही हूं। लेकिन आज, आखिरी बार, मैं हर उस इंसान से पूछना चाहती हूं जो इस मामले में मदद कर सकता है, अपने दिल पर हाथ रखें और खुद से पूछें- क्या हम यह जानने के लायक नहीं हैं कि हमारे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ?"

श्वेता ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "यह मुद्दा एक राजनीतिक एजेंडा क्यों बना हुआ है? यह इतना सीधा क्यों नहीं हो सकता कि यह बताया जाए कि उस दिन सुशांत के साथ आखिर क्या हुआ था? मैं निवेदन करती हूं कि हमारी मदद के लिए आगे आइए। हमें वो क्लोजर दें जिसके हम हकदार हैं।" श्वेता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग सुशांत को याद कर भावुक हो रहे हैं।

बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत को टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से काफी फेमस हुए थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और 'कई पो चे' जैसी सुपरहिट फिल्म देकर वह रातों-रात स्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी कई फिल्मों में काम किया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+