Surbhi Chandna की शादी के कुछ महीने बाद हुआ रो-रोकर बुरा हाल, सालगिरह से पहले बोलीं-'पत्नी बनना आसान नहीं'
Surbhi Chandna: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने पिछले साल 2024 में अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी की थी। कपल ने सोशल मीडिया पर भी अपनी ग्रैंड वेडिंग की फोटोज शेयर की थी। लेकिन शादी के 11 महीने बाद सुरभि ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसके बाद फैंस चिंता में आ गए।
सुरभि चंदना ने अपने पोस्ट में शादी के बाद आए उतार-चढ़ाव पर बात की। उन्होंने रोते हुए फोटो शेयर की और साथ में एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि एक गर्लफ्रेंड से पत्नी बनने का सफर काफी ज्यादा मुश्किल है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर शादी के 11 महीने में ऐसा क्या हुआ जो एक्ट्रेस परेशान हैं।

सुरभि चंदना ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "जब आप पति-पत्नी के रूप में साथ जीवन बनाने की कोशिश करते हैं, तो कभी आसान नहीं होता। आप बस समझौते करते रहते हैं, और प्रेमिका-प्रेमी होने में बहुत आसानी होती है।"
सुरभि ने यह भी बताया कि शादी के बाद उन्हें अपने माता-पिता की याद आने लगी थी और वह अक्सर रो देती थीं। खासकर अपने पिता की यादों में खो जाती थीं। उन्होंने लिखा, "फिर जिम्मेदारियां आती हैं-कोई नहीं बताता कि इनसे कैसे निपटना है। आप एक भूमिका में खुद को ढालने की कोशिश करते हो, और फिर कुछ और आ जाता है, और यह चक्कर चलता रहता है।"
सुरभि ने यह भी माना कि शादी का पहला साल अक्सर सबसे कठिन होता है, खासकर 14 साल तक डेटिंग करने के बाद। एक्ट्रेस ने लिखा, "ईश्वर जानता है कि हमारे माता-पिता ने इसे कितना आसान बना दिया था! हर दिन हम अपना सही रास्ता ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। हम समझौतों पर पहुंचते हैं और जीवन के हर पल को एन्जॉय करते हैं। हम अक्सर यह नहीं समझ पाते कि हमारे पास जो है, वही सबसे बड़ा सुख है, और हम बाहरी खुशियों की तलाश करते हैं, जबकि सच्ची खुशी तो हमारे अंदर और हमारे आस-पास ही होती है।"
हालांकि इस मुश्किल दौर में सुरभि के पति ने उन्हें हिम्मत दी। एक्ट्रेस ने लिखा, 'चेतावनी: मेरे पार्टनर को कुछ मत कहना। उसने मुझे नहीं रुलाया, बल्कि चुप कराया था। मैं जब बहुत दुखी थी, तब ये तस्वीर उसने क्लिक की थी ताकि मुझे चियर कर सके। यह मेरे फोन की गैलरी में सेव थी और तब से अब तक हमने लंबा सफर तय किया है।'
सुरभि के फैंस उनके रोने की तस्वीर देखकर परेशान हो गए थे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "दिल दुखा है मगर टूटा तो नहीं आपकी तरह। मैं भी मायूस हूं, उम्मीद पर दुनिया कायम है।" एक और लिखा, "आप दोनों को ढेर सारी ताकत धन्यवाद कि आप इतने बहादुर हैं।" एक फैन ने लिखा, "पहले मैंने ये तस्वीर देखकर डर लिया था, लेकिन कैप्शन..." एक और फैन ने लिखा, "उदास मत हो, सुरभि।"












Click it and Unblock the Notifications