Supriya Pathak का बड़ा खुलासा, सौतेले बेटे शाहिद कपूर से ऐसी थी पहली मुलाकात, 6 साल के थे एक्टर

हाल ही में एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने शाहिद कपूर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने एक्टर के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया।

Supriya Pathak Bonding With Shahid Kapoor: मशहूर एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में सुप्रिया अपनी बहन रत्ना पाठक के साथ एक इंटरव्यू में नजर आईं। इस दौरान दोनों ने अपने करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए।

सुप्रिया पाठक की कैसी है शाहिद से बॉन्डिंग?
ट्विंकल खन्ना के टॉक शो में सुप्रिया पाठक ने पंकज कपूर से शादी के बाद शाहिद कपूर से पहली मुलाकात के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने एक्टर संग अपनी बॉन्डिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया। सुप्रिया ने बताया कि, जब वह पहली बार शाहिद से मिली थीं तो वह महज 6 साल के थे। दोनों जल्द ही एक दूसरे के साथ कनेक्शन बना पाए थे।

Shahid Kapoor

एक्ट्रेस ने किया चौंका देने वाला खलासा
सुप्रिया पाठक ने कहा कि, 'जब मैं शाहिद से पहली बार मिली थी तो वो सिर्फ छह साल का था। इसलिए वो मेरे लिए बहुत ही प्यारा बच्चा था। हम दोनों ने शुरुआत से ही एक-दूसरे को काफी पसंद किया है और अभी तक ऐसा ही चला आ रहा है। वो हमारे साथ हमेशा नहीं रहता था लिहाजा हम एक दूसरे के साथ लोगों की तरह ही बिहेव करते रहे।'

सुप्रिया को मां को नहीं पसंद थे पंकज
इसके आगे सुप्रिया पाठक ने बताया कि पंकज कपूर से शादी करने के फैसले से उनकी मां मशहूर एक्ट्रेस रहीं दीना पाठक ने हमेशा ऐतराज जताया। वह मरने से पहले भी वॉर्निंग देती थी कि तुमने गलत इंसान से शादी कर ली, पंकज तुम्हें छोड़ देगा। हालांकि इन सबके बावजूद एक्ट्रेस ने अपनी मां की बजाय दिल की सुनी। आज भी सुप्रिया और पंकज खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+