Kapoor Family के इस सुपरस्टार ने पूछी थी चर्चित पॉलिटिशियन की कास्ट, जवाब जानकर नहीं की फिर कभी बात!
Kapoor Family Controversy: बॉलीवुड की चर्चित कपूर फैमिली में जाति और धर्म की दीवारें नहीं रही हैं। इस परिवार में अंतर्जातीय ही नहीं दूसरे धर्म में भी शादी हुई है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इंडस्ट्री पूरी तरह से जातिवाद की जड़ों से मुक्त है। दरअसल एक किस्सा बहुत चर्चित है कि इस फैमिली के ही एक सुपरस्टार ने स्कूल में अपने जूनियर की जाति पूछी थी। बाद में वह जूनियर भारतीय राजनीति की चर्चित हस्तियों में से एक बने। यह किस्सा ऋषि कपूर और शशि थरूर के बीच का है।
शशि थरूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह मुंबई में जिस स्कूल में पढ़ते थे उसी में ऋषि कपूर उनके सीनियर थे। थरूर ने बताया कि उस वक्त वह शायद 11 साल के ही थे जब एक रोज स्कूल के बाथरूम में ऋषि कपूर ने उनसे जाति पूछी थी और थरूर हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा कि उस वक्त तक मुझे अपनी जाति के बारे में पता ही नहीं था।

Rishi Kapoor ने शशि थरूर से पूछी थी उनकी जाति
शशि थरूर ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि जातिवाद की जड़ें हमारे समाज में कहीं गहराई तक मौजूद हैं। उन्होंने कहा, 'जब स्कूल के बाथरूम में ऋषि कपूर ने मुझसे जाति पूछी, तो मैं हैरान रह गया था। मेरे पिता ने घर में तब तक कभी हमारी जाति के बारे में बात ही नहीं की थी। मैं इसका जवाब नहीं दे सका और मैंने कहा कि मुझे नहीं पता। इस पर चिंटू (ऋषि कपूर) ने कहा कि हैरानी की बात है, तुम्हें अपनी जाति नहीं पता है।' शशि थरूर ने बताया कि इस घटना के बाद दोनों ने स्कूल में कभी बात नहीं की।
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor की सिनेमा एंट्री पर श्रीदेवी को था एतराज? जानें मां की मौत के बाद 7 साल में कितनी कर डाली कमाई?
हालांकि, शशि थरूर ने बताया कि इस घटना का उनके मन पर असर पड़ा और उन्होंने घर जाकर अपने पिता से बात की थी। उनके पिता एक अंग्रेजी अखबार में बड़े पद पर थे और उन्होंने बताया कि उनका परिवार नायर कम्युनिटी से आता है। ऋषि कपूर ने स्कूल की दुनिया से निकलकर जहां सिनेमाई पर्दे पर अपनी पहचान बनाई, तो शशि थरूर ने पहले बतौर डिप्लोमेट और फिर राजनीति में बड़ा मुकाम बनाया। साल 2020 में कैंसर से जब ऋषि कपूर का निधन हुआ, तो शशि थरूर ने उन्हें आत्मीय अंदाज में याद किया था।
यह भी पढ़ें: Ranbir Alia House: 250 करोड़ में बनकर तैयार हुआ रणबीर और आलिया का आशियाना, जानें कब करेंगे गृहप्रवेश?












Click it and Unblock the Notifications