Ranbir Alia House: 250 करोड़ में बनकर तैयार हुआ रणबीर और आलिया का आशियाना, जानें कब करेंगे गृहप्रवेश?
Ranbir Alia House: बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कूपर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने काम में काफी व्यस्त हैं। दोनों फिल्मों की शूटिंग के साथ ही राहा की मिलकर पैरेंटिंग कर रहे हैं और अपने नए घर के इंटीरियर का काम भी देख रहे हैं। खबरों की मानें, तो कपल का 6 मंजिला सपनों का घर बनकर तैयार हो गया है। रणबीर और आलिया के साथ इस घर में नीतू कपूर भी रहेंगी।
सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले इस घर में कपूर फैमिली गृहप्रवेश कर सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कपल अपनी बेटी राहा के जन्मदिन पर इस घर में हाउसवार्मिंग कर सकते हैं।

Ranbir Alia House में होगी ये सारी खूबियां
यह घर बांद्रा में है जिसकी लागत 250 करोड़ बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घर में प्लांटेशन से लेकर इंटीरियर तक का काम पूरा हो गया है। रणबीर और आलिया की पसंद का ध्यान रखते हुए घर का इंटीरियर मिनिमल रखा गया है। इटली के शहर मिलान से घर के लिए फर्नीचर्स ऑर्डर किए गए हैं। इसके अलावा, कपल ने कार्पेट भी विदेशों से ऑर्डर किए हैं। घर में राहा के लिए खास तौर पर नर्सरी तैयार की गई है।
यह भी पढ़ें: कौन है वेदिका प्रकाश शेट्टी? आलिया भट्ट की Ex-PA 77 लाख 'चुराने' के आरोप में गिरफ्तार, पूरा कांड सुन होगी हैरत
Ranbir Kapoor ने घर के सदस्यों की प्राइवेसी का रखा है ध्यान
सेलिब्रिटी होने की वजह से रणबीर और आलिया को इस बात का अहसास है कि घर के आसपास पैपराजी और फैंस की भीड़ हो सकती है। इसका ध्यान रखते हुए घर में प्राइवेसी और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। घर में एक फ्लोर पर कपल का ऑफिस होगा, जहां वे मीटिंग्स और दूसरे काम निपटा सकते हैं। इसके लिए एंट्री और एक्जिट अलग बनाई गई है। इसके अलावा, एक फ्लोर पर जिम और दूसरी सुविधाएं रहेंगी। वहीं राहा के लिए नर्सरी तैयार की गई है, ताकि वह खुलकर अपने बचपन को इंजॉय कर सके।
Alia Bhatt खुद देख रही हैं घर की एक-एक डिटेल
सूत्रों के मुताबिक, आलिया भट्ट खुद घर की हरेक डिटेल पर नजर रख रही हैं। उन्होंने कंस्ट्रक्शन से लेकर इंटीरियर तक का सारा काम अपनी निगरानी में कराया है। घर में उन्होंने अपनी सास नीतू कपूर की पसंद का भी पूरा ध्यान रखा है। इसके अलावा, रणबीर काफी फैमिली ओरिएंटेड और धार्मिक हैं, तो पूजा के लिए भी खास जगह बनाई गई है।
यह भी पढ़ें: आलिया की खातिर रणबीर कपूर और विकी कौशल में होगी जबरदस्त भिड़ंत, इस फिल्म से आया तगड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications