Superman Trailer: 'सुपरमैन' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, डेविड कोरेंसवेट ने मचाई धूम, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Superman Trailer Out: जेम्स गन के डायरेक्‍शन मे बन रही फिल्म 'सुपरमैन' को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज यानी 20 दिसंबर 2024 को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

फिल्म 'सुपरमैन' का ट्रेलर हुआ रिलीज
इस फिल्‍म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 2 मिनट 29 सेकेंड के ट्रेलर में नए सुपरमैन की झलक फैंस को भी बहुत पसंद आ रही है। अब तक फिल्म के अंग्रेजी वर्जन ट्रेलर को 21 मिलियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है। वहीं हिंदी वर्जन को अब तक 1.1 म‍िल‍ियन व्यूज मिल चुके हैं।

Superman Trailer Out

फिल्म 'सुपरमैन' की कहानी
इस फिल्‍म में डेविड कोरेंसवेट सुपरमैन के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत सुपरमैन के दूसरी पर्सनैलिटी क्लार्क केंट से होती है, जो 'द डेली प्लैनेट' नाम के अखबार के रिपोर्टर हैं। फिल्म में सुपरमैन की गर्लफ्रेंड लोइस लेन का किरदार रेचल ब्रोसनाहन ने निभाया है।

फिल्म 'सुपरमैन' की स्टारकास्ट और किरदार

-वहीं इस फिल्म में विलेन का किरदार यानी लेक्स लूथर का रोल निकोलस हॉल्ट निभा रहे हैं। ट्रेलर में इन तीनों की झलक देखने को मिल रही है।
-जानकारी के अनुसार फिल्म में जिमी ऑलसेन के रोल में स्काईलर गिसोंडो नजर आएंगे।
-वहीं जोनाथन केंट की भूमिका प्रुइट टेलर विंस निभा रहे हैं।
-इसमें कई अन्य डीसी सुपरहीरोज भी दिख रहे हैं, जैसे मिस्टर टेरिफिक के रोल में एडी गैथेगी, गाइ गार्डनर के रोल में नाथन फ‍िलियन, पंखों वाली हॉकगर्ल की भूमिका में इसाबेला मर्सिड हैं।

फिल्म 'सुपरमैन' इस दिन होगी रिलीज
क्रिस्टोफर रीव, ब्रैंडन राउथ और हेनरी कैविल के बाद डेविड कोरेंसवेट चौथे एक्‍टर हैं, जो पर्दे पर सुपरमैन के रोल में नजर आएंगे। जेम्स गन के डायरेक्‍शन में बनी ये फिल्‍म आगामी 11 जुलाई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+