'पब्लिसिटी के लिए गोद लिए बच्चे, इसलिए नहीं देतीं ध्यान', आरोपों पर सनी लियोनी ने किया सच का खुलासा
नई दिल्ली, 5 मार्च: सनी लियोनी ने कई सालों पहले एडल्ट इंडस्ट्री को छोड़कर बॉलीवुड में कदम रखा था। अब उन्होंने मुंबई में एक आलिशान घर भी ले लिया है। साथ ही उनके तीन बच्चे भी हैं, जिसमें से दो सरोगेसी से हुए, जबकि निशा को सनी ने गोद लिया था। जब भी सनी फ्री रहती हैं, तो वो अपने पति और बच्चों के साथ काफी टाइम स्पेंड करती हैं, लेकिन ये बात उनके आलोचकों को नहीं पसंद, जिस वजह से कई बार उनको ट्रोल भी किया गया।

क्या लगा था आरोप?
दरअसल कुछ लोग सनी पर बेटी निशा के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाते हैं। उसे सनी ने पति डेनियल के साथ मिलकर 2017 में गोद लिया था। इसके अलावा ट्रोलर्स ने दावा किया था कि पब्लिसिटी के लिए सनी ने बच्चे को गोद लिया था और वो सिर्फ अपने सरोगेसी वाले बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करती हैं। अब सनी ने इन सब आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

सनी ने ट्रोलर्स की बोलती की बंद
हाल ही में डीएनए को दिए इंटरव्यू में सनी ने कहा कि मुझे लगता है कि जिस किसी ने ये बात बातें लिखी हैं, वो हमारी जिंदगी का हिस्सा नहीं है। मुझे अपने बच्चों को पालने में किसी दूसरे के निर्देश की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक तस्वीर/वीडियो के आधार पर कोई मुझे आंक नहीं सकता है। जो लोग मुझ पर टिप्पणी करते हैं, उन्हें एक बार खुद को मेरी जगह रखकर देखना चाहिए। सनी के मुताबिक ये सब बयान हास्यास्पद और बचकाने हैं।

ऐसे शुरू हुआ मामला
आपको बता दें कि जनवरी में सनी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे एक पपराजी ने शूट किया था। उसमें सनी तीनों बच्चों के साथ कहीं जा रही होती हैं। सीढ़ियों से उतरते वक्त उन्होंने नूह और आशेर को पकड़ा था, लेकिन निशा खुद उतर रही थी। जिसके बाद लोगों ने सनी पर निशा के ऊपर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया, क्योंकि वो गोद ली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications