Sunny Leone MMS Controversy: सनी लियोनी के स्ट्रिपिंग वीडियो पर मचा था बवाल, क्या था वह विवाद?
Sunny Leone MMS Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व एडल्ट स्टार सनी लियोनी का नाम कई बार विवादों में आता रहा है। उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। कुछ साल पहले उनका एक वीडियो सामने आया था जिसने पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। एक्ट्रेस का एक स्ट्रिपिंग वीडियो क्लिप सामने आया था। इस वायरल क्लिप की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी।
फिल्मों में आने से पहले सनी लियोनी इंटरनेशनल एडल्ट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। इसी वजह से उनसे जुड़ा कंटेंट आज भी ऑनलाइन मौजूद है। इसी कड़ी में एक समय सामने आए एक स्ट्रिपिंग MMS वीडियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दावा किया जा रहा था कि वीडियो में नजर आ रही महिला सनी हैं।

Sunny Leone MMS Controversy: प्राइवेट पार्टी का वीडियो वायरल
दरअसल सनी लियोनी के जिस स्ट्रिपिंग वीडियो के वायरल होने का दावा किया जा रहा था, वह एक डायमंड मर्चेंट की बर्थडे पार्टी का था। बताया जाता है कि इसे प्राइवेट पार्टी के दौरान रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया गया था। एक्ट्रेस ने इस वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा था कि इंटनेट पर उनके नाम से कई तरह के वीडियो और जानकारी फैली हुई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अमीरों की प्राइवेट पार्टी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।
यह वीडियो उस दौर में वायरल हुआ जब सनी लियोनी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं। बॉलीवुड रिपोर्ट्स की मानें तो वीडियो एक प्राइवेट पार्टी के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। पार्टी में रिकॉर्डिंग और शूटिंग की मनाही थी। बाद में इसे इंटरनेट पर गलत तरीके से प्रसारित किया गया था। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
Sunny Leone ने ट्रोलिंग का हमेशा किया हिम्मत से सामना
सनी लियोनी कई इंटरव्यू में साफ कर चुकी हैं कि उनके नाम से वायरल होने वाले कई वीडियो या क्लिप्स को गलत संदर्भ में पेश किया जाता है। उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा है कि उनके नाम से बहुत सी गलत जानकारी इंटरनेट पर फैली है। ऐसे हरेक क्लिप और न्यूज पर वह सफाई नहीं दे सकती हैं। एक्ट्रेस को सेरोगसी से मां बनने के लिए भी कुछ लोगों ने ट्रोल किया था। सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को एक्ट्रेस ने हमेशा बहुत ग्रेस और बहादुरी के साथ झेला है।
Sunny Leone Career: फिल्मों और रिएल्टी शो में बिजी
करियर की बात करें, तो सनी लियोनी एक स्थापित बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। फिल्मों, वेब सीरीज, रियलिटी शो के अलावा वह कई तरह के सोशल वर्क से भी जुड़ी हैं। उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया था और इसके बाद बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। वह डेटिंग शो स्पिलिट्सविला की होस्ट भी हैं। इसके अलावा, वह अपने तीन बच्चों की परवरिश कर रही हैं और अपना रेस्टोरेंट बिजनेस भी चला रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications