फिल्म के सेट पर ट्राइपॉड उठा मारने को दौड़ीं सनी लियोन, करना पड़ा बीच बचाव, वीडियो वायरल

मुंबई, 21 अगस्त: फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोन इन दिनों फिल्म 'शेरो' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के सेट से सनी लियोनी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी सेट पर रखा ट्राइपॉड उठा लेती हैं और किसी को मारने को दौड़ती हैं। तभी एक दूसरा शख्स बीच में आकर उनको रोकता है।

सनी ने शेयर किया है वीडियो

सनी ने शेयर किया है वीडियो

इस वीडियो को सनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा है- हितेंद्र कापोपारा को मुझसे हमेशा सनीराजनी को बचाए रखने की जरूरत है। दरसअल इस वीडियो में सनी किसी को मारने को दौड़ जरूर रही हैं लेकिन ये सब गुस्से में नहीं हो रहा है। वीडियो में सनी अपनी टीम के साथियों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। एक सीन की रिहर्सल के लिए उन्होंने ऐसा किया है। सनी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

शेरो में अलग अंदाज में दिखेंगी सनी

सनी अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म 'शेरो' में एक नए अंदाज में दिखाई देंगी। कुछ वक्त पहले सनी की इस फिल्म का पोस्टर सामने आया था, जिसमें सनीएक घायल हालत में नजर आई थीं। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म को श्रीजीत विजयन ने डायरेक्ट किया है। शेरो को तमिल के अलावा हिंदी, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

पोर्न इंडस्ट्री छोड़ बॉलीवुड फिल्मों में आई थीं सनी

पोर्न इंडस्ट्री छोड़ बॉलीवुड फिल्मों में आई थीं सनी

सनी लियोन अपनी जिंदगी के शुरुआती सालों में पोर्न इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्होंने पोर्न एक्टर के तौर पर काफी नाम कमाया था। पोर्न फिल्में छोड़कर वो भारत आई थीं और यहां बिग बॉस में उन्होंने एंट्री ली थी। बिग बॉस से ही देखते ही उनको जिस्म 2 के लिए कास्ट कर लिया गया था। पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित ये फिल्म जिस्म 2 साल 2012 में रिलीज हुई। इस फिल्म से सनी लियोन को खूब फेम हासिल हुआ। जिस्म 2 के बाद सनी लियोन को एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएसएस 2 में नजर आईं। उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किए हैं। साथ ही टीवी पर भी वो लगातार नजर आती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+