नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की वनवास का ट्रेलर 2 दिसंबर को होगा रिलीज, ग्रैंड इवेंट में पहुंचेंगे तारा सिंह

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल दिग्गज डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म वनवास के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शिरकत करने वाले हैं, ऐसा एक सोर्स ने बताया है। सनी देओल, जिन्होंने घायल, दामिनी और गदर जैसी फिल्मों में दमदार परफॉर्मेंस दी हैं, इस इवेंट में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में मौजूद रहेंगे।

सोर्स ने यह भी कहा, "सनी देओल वनवास के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे और अनिल शर्मा के साथ परिवार जैसे रिश्तों के कारण इस इवेंट में गेस्ट के तौर पर शिरकत करेंगे। इस तरह से हम 2 नवंबर को मुंबई में मंच पर मेगास्टार्स को देखेंगे।"

Sunny Deol will attend the grand trailer launch of Vanvaas

ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस
वनवास एक ऐसी फिल्म है जो समाज में खुशहाल पारिवारिक माहौल लेकर आती है। ऐसी फिल्में कई दशकों में कभी-कभार ही देखने को मिलती हैं। फिल्म के गाने और टीज़र को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला है, और अब हर किसी की नजरें ट्रेलर पर टिकी हैं। लोग बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

पारिवारिक है कहानी
वनवास, जो ज़ी स्टूडियोज द्वारा समर्थित और अनिल शर्मा द्वारा डायरेक्ट की गई है, उनके बीच की नई कोलैबोरेशन है। इससे पहले वे गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी फिल्मों पर काम कर चुके हैं, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। अब ये टीम अपनी तीसरी फिल्म वनवास के साथ दर्शकों को सरप्राइज़ करने के लिए तैयार है। वनवास एक पारिवारिक फिल्म है। जिसमें एक पिता और पुत्र की जोड़ी देखने को मिलेगी। खबरें हैं कि फिल्म का प्लॉट बेटा अपने पिता को भीड़ में छोड़कर अपने घर लौटता है। वो चाहता है कि अपना जीवन अपने पत्नी और बच्चे के साथ आराम से बिताए। इसीलिए वो कुछ ऐसा करता है। हालांकि ये सब टीजर देख पता लगता है। असल में कहानी क्या है ये तो फिल्म में ही पता चलेगी।

अनिल शर्मा द्वारा लिखित, प्रोड्यूस और डायरेक्ट की गई वनवास 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस ज़ी स्टूडियोज़ वर्ल्डवाइड रिलीज़ में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल्स में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+