'इसमें क्या गलत है?', Sunny Deol ने नेपोटिज्म को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- 'मैं अपने पिता की तरह नहीं हूं'
सनी देओल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, वह आज जो भी हैं अपने पिता धर्मेंद्र की बदौलत हैं। साथ ही एक्टर ने नेपोटिज्म जैसे मुद्दे पर बड़ा बयान दिया।
Sunny Deol On Nepotism: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में स्क्रीन पर 22 साल बाद तारा सिंह बनकर लौट रहे सनी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान नेपोटिज्म पर बड़ा बयान दिया।
एक्टर नही तो क्या बनते सनी देओल?
हाल ही में आजतक को दिए इंटरव्यू में सनी देओल से जब पूछा गया कि अगर वह एक्टर ना होते तो क्या बनते? इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, 'पता नहीं जहां भी पापा होते जो कर रहे होते मैं वहीं होता। इसके साथ ही एक्टर ने सहमति जताई कि वह आज जो भी हैं जहां भी हैं सिर्फ अपने पिता और अभिनेता धर्मेंद्र के बदौलत हैं।

नेपोटिज्म पर कही ये बात
सनी देओल से आगे जब नेपोटिज्म पर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा कि, 'मेरे पिता इतने बड़े आइकन हैं इसलिए मुझे अभिनेता बनने का मौका मिला। लोगों को यह समझना होगा कि एक परिवार में बच्चे अपने पिता का पेशा अपनाते हैं। कौनसी फैमिली है जो अपने बेटे के लिए नहीं करना चाहती है। इसमें क्या गलत है? ये सब सोच वो लोग फैलाते हैं जो निराश होते हैं।'
"सफलता हमेशा व्यक्ति पर निर्भर करता है"
सनी देओल ने आगे कहा, "सफलता हमेशा व्यक्ति पर निर्भर करता है। मेरे पिता ने मुझे एक्टर बनने के लिए नहीं कहा था। ऐसे ही अब मैं अपने बच्चों को भी एक्टर बनाने के बारे में भी नहीं सोच रहा। पापा बहुत बड़े आइकन हैं और मैंने अपनी पहचान बनाई। मैं अपने पिता की तरह नहीं हूं, लेकिन हम काफी हद तक एक जैसे हैं।"
इस दिन रिलीज होगी गदर 2
बता दें कि, सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर तारा सिंह और सकीना बनकर 22 साल बाद स्क्रीन पर लौट रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। देखना होगा कि बड़े पर्दे पर फिल्म धमाल मचा पाएगी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications