Dono: सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की 'दोनों' का ट्रेलर रिलीज, पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा संग करेंगे रोमांस
Dono Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में लगी हुई है। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है और इसने खूब कमाई भी की है। इसी बीच सनी देओल के बेटे राजवीर देओल भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। आपको बता दें कि सनी देओल के बेटे राजवीर देओल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म 'दोनों' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है जो एक बहुत ही शानदार लव-स्टोरी है।
राजवीर देओल की फिल्म 'दोनों' का ट्रेलर रिलीज
राजवीर देओल के साथ इस फिल्म में हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ढिल्लों नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या ने किया है। देओल परिवार के साथ साथ आम लोगों को भी राजवीर देओल की फिल्म 'दोनों' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में आज यानी 4 सितंबर 2023 को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

5 अक्टूबर को रिलीज होगी ये फिल्म
इस फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी है जिसके साथ कई और कहानियां जुड़ी हुई हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि राजवीर एक शर्मीले लड़के हैं जो अपनी बेस्टफ्रेंड से अपने मन की बात कह नहीं पाते हैं और आखिरकार उसकी शादी तय हो जाती है। उसी शादी में उसकी मुलाकात पालोमा से होती है, जिसका एक महीने पहले ही एक लंबे रिलेशन से ब्रेकअप हुआ है। अब देखना है कि कैसे इन दोनों की कहानी आगे बढ़ती है। ये फिल्म आगामी 5 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म को लेकर सनी देओल ने कही ये बात
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल, पूनम ढिल्लन, सूरज बड़जात्या और मूवी के कलाकार शामिल हुए थे। इस मौके पर सनी देओल ने कहा- मैंने फिल्म देखी है। ये आज के समय की लव स्टोरी है। आप सभी ने प्रोड्यूर की एक फिल्म तो देखी ही होगी- 'सोचा ना था'। ये उस फिल्म की तरह है बल्कि उससे भी बेहतर है।












Click it and Unblock the Notifications