बचपन से इस बीमारी से पीड़ित हैं Sunny Deol, सही से नहीं पढ़ पाते थे डॉयलाग, खुद एक्टर ने किया खुलासा

Sunny Deol: साल 2023 में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने फिल्म गदर 2 से शानदार कमबैक किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद सनी देओल ने कई सारी फिल्में साइन की। अब एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि, वह लंबे समय से डिस्लेक्सिया जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं।

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह पहले डायलॉग्स सही से पढ़ नहीं पाते थे। एक्टर ने कहा कि, मुझे डिस्लेक्सिक है इसलिए मैं सही से पढ़ नहीं पाता हूं। मुझे ये समस्या बचपन से ही है। शुरू में मुझे नहीं पता था कि ये क्या है इसलिए लोग मेरा मजाक उड़ाते थे।

Sunny Deol

सनी देओल ने आगे कहा कि, 'जब मुझे इस बीमारी के बारे में नहीं पता था लोग सोचते थे कि यार ये क्या डफर आदमी है। मैं अपने किरदार को सझकर रोल प्ले करता हूं। मुझे हमेशा अपने डायलॉग्स हिंदी में मिलते हैं और मैं इसे पढ़ने में अपना वक्त लेता हूं।' सनी देओल ने बताया कि वह अपने किरदार को निभाने से पहले कोई रिसर्च नहीं करते हैं।

सनी देओल ने आगे बताया कि फिल्म बॉर्डर में ब्रिगेडियर कुलदीप की भूमिका निभाई थी। एक्टर ने कहा, मैंने उनकी बायोग्राफी नहीं पढ़ी थी बल्कि इस किरदार को समझा और अपने तरीके से किया। सनी देओल ने आगे यह भी खुलासा किया कि जब वह कोई फिल्म करते हैं तो उनके पास डॉयलाग भी नहीं होते।

गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स साइन किए। उनके पास पाइपलाइन में इस वक्त 'सफर', 'लाहौर' और 'बाप' जैसी फिल्में हैं। एक्टर फिलहाल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा खबर है कि एक्टर ने फिल्म बॉर्डर 2 भी साइन कर दी। उम्मीद है कि अगले साल 2024 में सनी देओल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+