सनी देओल ने 'द कश्मीर फाइल' पर क्या कहा कि निशाने पर आ गए?
मुंबई। फिल्म 'द कश्मीर फाइल' की सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा हो रही है। बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस भी इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्टर सनी देओल का भी ट्वीट आया है, जिसमें उन्होंने इस फिल्म की तारीफ की है। सनी देओल ने कहा,"इस फिल्म की असाधारण सफलता के लिए मेरे दोस्त अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री को बधाई, मैं इसे लेकर बहुत अच्छी बातें सुन रहा हूं और कोशिश करूंगा कि शूटिंग से समय निकाल कर जल्द ही इसे देखूं।"

सनी देओल ने यह ट्वीट आधी रात को किया। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की तारीफ करने के बावजूद सनी देओल सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें देर से ध्यान देने के लिए लक्षित किया। कुछ यूजर्स ने कहा कि, इस फिल्म को रिलीज हुए हफ्ताभर हो गया है और सनी देओल ने अब इस पर बात की। वहीं, एक यूजर ने कहा कि, सनी देओल आखिर कहां बिजी हैं?

धर्मेंद्र श्रीवास्तव नाम के शख्स ने कहा कि, अन्ततः...इतनी देर से? बाॅलीवुड ईकोसिस्टम के आंशिक शिकार आप भी रहे हैं। फिर भी धन्यवाद!
वहीं, एक युवती ने पूछा- "सर क्या कहा आप शूटिंग में बिजी हैं? आपकी कौन सी फिल्म बन रही है जो आप बिजी हैं?"

बॉक्स आॅफिस पर बन रहे रिकॉर्ड
'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स आॅफिस पर आए रोज रिकॉर्ड बना रही है। 20 करोड़ के बजट की यह 100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बीते 7 दिनों में इसकी कमाई बढ़ती चली गई। पहले दिन इसने 3.5 करोड़ बटोरे थे। उसके बाद कलेक्शन बढ़ता चला गया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि, पहले दिन भारत में यह फिल्म 630 स्क्रींन्स पर रिलीज हुई थी। अब यह 4000 स्क्रींन्स पर है।
इन राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी
यह फिल्म उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, हरियाणा आदि राज्यों में टैक्स फ्री की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications