Gadar 2 रिलीज होते ही पूरी रात सनी देओल का हुआ रो-रोकर बुरा हाल, बताई बेहद हैरान कर देने वाली वजह

Sunny Deol Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन 5 दिनों में फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। माना जा रहा है कि यह गदर 2 सनी देओल के करियर में अब तक की सबसे हिट फिल्म है। अब फिल्म की सक्सेस को देख सनी देओल काफी इमोशनल हो गए हैं।

गदर 2 रिलीज होने के बाद कैसा था सनी देओल का रिएक्शन?
फिल्म गदर 2 की सक्सेस देख सनी देओल यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने उनका हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। जिसमें एक्टर बता रहे हैं कि फिल्म रिलीज होने के पहले दिन वह पूरी रात नहीं सोए और रोते रहे। एक्टर को समझ नहीं आ रहा था कि हंसे या रोएं।

Sunny Deol

देर रात रोने लगे थे एक्टर
सनी देओल इस वीडियो में कह रहे हैं कि, 'जिस दिन फिल्म गदर 2 रिलीज हुई थी उस दिन मैं पूरी रात रो रहा था और खुश भी हो रहा था। मैंने अपने पिता धर्मेंद्र को बताया कि मैंने दारू नहीं पी है। जब ये फिल्म सिनेमाघरों में लगी तो पता नहीं क्यों मुझे ऐसा लगा कि जैसे रब आ गया हो।' इस दौरान सनी देओल काफी इमोशनल नजर आए। फिलहाल उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

गदर 2 ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई
बता दें कि, फिल्म गदर 2 का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म में 22 साल बाद तारा सिंह और सकीना की कैमिस्ट्री देख फैंस खुश हो गए। ट्रेंड एनालिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, गदर 2 ने इन 5 दिनों में 256.08 करोड़ की कमाई कर ली। अब इस सॉलिड कमाई के बाद देखना होगा कि आने वाले दिनों में सनी देओल की फिल्म क्या गदर मचा पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+