Sunny Deol की गदर 2 देख तिलमिलाए पाकिस्तानी, हथौड़े से मारने वाले सीन पर बोले- 'इसे यहां बुलाओ'

Pakistani On Gadar 2: सनी देओल की फिल्म गदर 2 हर रोज बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। गदर 2 को रिलीज हुए महज 6 दिन हुए हैं और फिल्म ने 250 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म में तारा सिंह बने सनी देओल के सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अब पाकिस्तान में भी खूब चर्चे हो रहे हैं।

गदर 2 देख बौखलाए पाकिस्तानी
फिल्म गदर 2 में सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह बनकर छा गए। फिल्म में वह अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं। एक्टर सबसे ज्यादा हैंडपंप उखाड़ने वाले सीन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब इस पर खुद पाकिस्तान के लोगों का रिएक्शन सामने आया है। ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sunny Deol

सनी देओल को मारना चाहिए
इस वीडियो में पाकिस्तान का लोकल रिपोर्टर लोगों से फिल्म गदर 2 को लेकर सवाल करता है। रिपोर्टर कहता है सनी देओल ने हम सभी को मारा और आप माशाल्लाह कह रहे हैं। इसका वो शख्स जवाब देते हुए कहता है कि, सनी देओल को तो मारना चाहिए लेकिन किसमें हिम्मत है तुम में है। वहीं इसके अलावा एक अन्य शख्स कहता है कि, 'सनी देओल ये जो हैंडपंप उखाड़ रहा है इसे यहां बुलाओ, हम पानी की गैलने इससे भरवाएंगे, आटे और चीनी की बोरियां उठवाएंगे, दूध की लाइनों में खड़ा करवाएंगे।'

हथौड़े वाला सीन देखकर दिया ऐसा रिएक्शन
इसके अलावा रिपोर्टर अन्य शख्स को सनी देओल का हथौड़े से मारपीट करने का वीडियो दिखाता हुआ नजर आया। जिस पर उस शख्स ने कहा कि, 'ये सब तो वो फिल्मों में दिखा रहा है ये एक बार यहां आए फिर हम इसको बताएं कि पाकिस्तान का हर बच्चा कितना बहादुर है।' फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और भारतीय इस पर फनी रिएक्शन दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+