Gadar 2 BO Day 7: सातवें दिन भी नहीं थम रहा तारा सिंह का क्रेज, 300 करोड़ के क्लब में हो सकती है शामिल

सनी देओल की गदर 2 हर रोज बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। अब फिल्म के रिलीज हुए 7वें दिन भी यह सिलसिला जारी है।

Gadar 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल 22 साल बाद फिर तारा सिंह बनकर छा गए। एक्टर की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिर पर धमाल मचाया है। फिल्म हर दिन कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। सनी देओल की गदर 2 को ऑडियंस की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म ने सातवें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

सनी देओल की गदर 2 ने सातवें कितने कमाए?
सनी देओल और अमीषा पटेल ने एक बार फिर तारा सिंह और सकीना बनकर फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 11 अग्सत को रिलीज हुई गदर 2 ने महज 6 दिन में ही 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं अब सातवें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की है।

Sunny Deol

300 करोड़ का आंकड़ा कर सकती है पार
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की फिल्म की कमाई में सातवें दिन गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि, गदर 2 ने सातवें दिन 22 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म ने कुल 283.35 करोड़ का कारोबार कर लिया। ऐसे में अब ये फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है फिल्म पहले हफ्ते ये आंकड़ा पार कर लेगी। इन आंकड़ों के मुताबिक फिल्म गदर 2 इस साल की सुपरहिट फिल्म बन चुकी है।

गदर 2 की स्टारकास्ट
बता दें कि, फिल्म गदर 2 साल 2001 में रिलीज हुई गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। उस वक्त फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। वहीं 22 साल बाद भी फिल्म शानदार बिजनेस करने में कामयाब रही। फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट और गाने देखने को मिले। जिसमें सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+