Gadar 2 BO Day 6: सनी देओल की 'गदर 2' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी, छठे दिन किया 250 करोड़ का आंकड़ा पार
Gadar 2 Box Office Collection Day 6: सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस में अलग तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग सनी देओल का हैंडपंप उखाड़ देने वाले सीन को 22 साल बाद थिएटर में देखकर खुश हो गए। यही वजह है कि आए दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसी बीच छठे दिन की कमाई भी गदर 2 की सामने आ गई है।
सनी देओल की गदर 2 फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ 6 दिन हुए हैं और ये ब्लॉबस्टर साबित हो गई। फिल्म आए दिन जिस तरह रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश में छुट्टी होने का फिल्म को काफी फायदा मिला। वहीं अब छठवें दिन भी कलेक्शन सामने आ चुका है जो कि काफी शानदार रहा।

11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 ने ओपनिंग डे पर लगभग 40.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन यानि शनिवार को फिल्म की कमाई में सात फीसदी उछाल आया और 43.08 करोड़ की शानदार कमाई की। हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में 20 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई और इसी के साथ 38.70 का कलेक्शन किया। वहीं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का लोगों की छुट्टी होने के कारण काफी फायदा मिला। इसी के चलते सनी देओल की गदर 2 ने 55.50 करोड़ शानदार बिजनेस किया। वहीं बुधवार यानि छठवें दिन 40 फीसदी गिरावट के साथ 33.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में गदर 2 ने इन छह दिनों में 263.48 करोड़ की कमाई की।
इन आंकड़ों ये साबित होता है कि सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। हर सिनेमा हॉल में लगभग सारे शो हाउसफुल हो रहे हैं। फिल्म गदर 2 को इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिना जा रहा है। शाहरुख खान की पठान के बाद गदर 2 हिट साबित होती हुई नजर आ रही है। खैर आने वाले दिनों में देखना होगा सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा पाते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications