Gadar 2 BO 12 Day: सनी देओल की गदर 2 ने 'पठान' को छोड़ा पीछे, 12वें दिन हुई 400 करोड़ के क्लब में एंट्री
सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं और इसके बावजूद फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म ने अब नया रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Gadar 2 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' हर रोज रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद गदर 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 22 साल बाद भी तारा सिंह और सकीना को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब 12वें दिन गदर 2 ने एक नया रिकॉर्ड तोड़ा है।
सनी देओल की गदर 2 हुई 400 क्लब में शामिल
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' अब 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। सैकनिल्स की रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने 12वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं 11वें दिन फिल्म ने लगभग 13 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसके कारण अब गदर 2 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसी के साथ फिल्म ने इस साल सुपरहिट रही शाहरुख खान की फिल्म पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पठान को भी छोड़ा पीछे
शाहरुख खान स्टारर 'पठान' ने दस दिनों में कुल 374.50 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. वहीं 'गदर 2' ने 10 दिनों में 376 करोड़ का कलेक्शन कर 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वहीं अब फिल्म 12वें दिन 400 करोड़ के क्लब में शामिल होकर पठान और बाहुबली जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। गदर 2 ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की थी। फिल्म ने कुल 40 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद से हर रोज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
गदर 2 के किरदार
अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। साल 2001 में फिल्म गदर एक प्रेम कथा में तारा सिंह बनकर सनी देओल ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। वहीं अब 22 साल बाद भी फैंस ने उनको दोगुना प्यार दिया। गदर 2 में सनी देओल के अलावा, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications