'हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, और...', 22 साल बाद फिर गदर मचाएंगे सनी देओल, आ गई फिल्म की रिलीज डेट

गणतंत्र दिवस के मौके पर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' का पोस्टर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Gadar 2 Poster Release: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल पिछले कुछ दिनों से फिल्म गदर 2 को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है तभी से फैंस के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब मेकर्स ने गणतंत्र दिवस 2023 के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। जी हां फिल्म गदर 2 का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। साथ ही फिल्म के रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।

Sunny Deol

गदर 2 का पोस्टर हुआ रिलीज
सनी देओल अब तारा सिंह बनकर एक बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। साल 2001 में जब फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था तो सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ देखने लायक थी। सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी ने थिएटर पर गदर मचा दिया था। अब एक बार फिर ये जोड़ी 22 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। 26 जनवरी को फिल्म गदर 2 का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। एक्टर का ये अवतार देख फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

22 साल बाद फिर गदर मचाएंगे सनी देओल
सोशल मीडिया पर 'गदर 2' का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का एलान किया है। इस बार पोस्टर में सनी देओल हाथ में हथोड़ा लिए नजर आए। सालों बाद उनकी आंखों में वही गुस्सा देख फैंस और भी ज्यादा क्रेजी हो गए हैं। सिर पर पगड़ी और काले रंग का कुर्ता पयजामा पहन सनी देओल का ये लुक काफी जबरदस्त है। {video1}

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है... जिंदाबाद था...और जिंदाबाद रहेगा! इस स्वतंत्रता दिवस पर हम आपके लिए दो दशकों के बाद भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आए हैं'। इसी के साथ एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। बता दें कि, ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+