नशे की हालत में धुत होकर सनी देओल का हुआ ऐसा हाल, सड़क पर लड़खड़ाए एक्टर, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Sunny Deol Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने इस साल फिल्म गदर 2 से बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की। लंबे समय बाद एक्टर की फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद उनक फैंस शॉक्ड रह गए।

सनी देओल इस वायरल वीडियो में नशे की हालत में नजर आए। मुंबई की सड़कों में एक्टर पहली बार इस तरह शराब पीकर घूमते टहलते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके चारों तरफ गाड़ियां नजर आईं। इसके बाद सनी देओल की हालत देखकर एक ऑटो ड्राइवर रुकता है और सनी पाजी का हाथ पकड़कर उनकी मदद की।

Sunny Deol

सनी देओल ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह नशे से बहुत दूर रहते हैं और शराब बिल्कुल नहीं पीते। ऐसे में उनको शराब के नशे की हालत में सड़क पर घूमता देख फैंस परेशान हो गए। वीडियो देखने वाले लोग सनी देओल को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने कमेंट कर उनकी सलामती की दुआ की।

सनी देओल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने एक्टर को ट्रोल करते हुए लिखा, 'पीकर ऐसे रोड पर घूम रहे हैं कोई गाड़ी उड़ा देगी तो।' एक ने लिखा, 'लगता है एनिमल फिल्म देखकर आया है तभी इसे सदमा लग गया।' एक ने लिखा, 'इसको शर्म आनी चाहिए ये क्या कर रहा है।' वहीं कुछ फैंस ने एक्टर को उनका ख्याल रखने की सलाह दी। कई लोगों का यह भी दावा है कि ये वीडियो सनी देओल की आगामी फिल्म की शूटिंग का है। वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स का दावा है कि ये वीडियो मुंबई के जुहू सर्कल इलाके का है।

सोशल मीडिया पर कुछ फैंस एक्टर की इस हालत को देखकर परेशान हो गए। लेकिन घबराने की बात नहीं है एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसकी सच्चाई बता दी। सनी देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि ये वायरल वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म 'सफर' की शूटिंग के दौरान का है। सनी देओल ने वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'अफवाहो का सफर यहीं तक'। एक्टर का ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+