सनी देओल ने खरीदी लग्जीरियस Porsche, पिता धर्मेंद्र ने कार के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
Sunny Deol New Car: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गत 18 जून को ही उनके बड़े बेटे करण देओल की शादी की शादी हुई है। इस शादी में सनी देओल के पिता धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ पहुंचे थे। वहीं सनी देओल की पत्नी पूजा देओल भी बेटे की शादी में जबर डांस करती नजर आईं। इस शादी में कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी शिरकत की थी। देओल परिवार की नई बहू दृशा आचार्य के साथ साथ अब फैमिली ने एक नई चीज का भी स्वागत किया है।
आपको बता दें कि सनी देओल और धर्मेंद्र ने शादी समारोह के समाप्त होते ही एक नई लग्जरी कार खरीदी है। पिता बेटे की इस जोड़ी ने कई कार के साथ जमकर पोज भी दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल और धर्मेंद्र की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों ब्लू कलर की लग्जीरियस कार पोर्शे के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

सनी देओल ने खरीदी नई कार
खबर है कि धर्मेंद्र और उनके बड़े बेटे सनी देओल ने मिलकर ये चमचमाती कार खरीदी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल ने नई लग्जरी कार पोर्शे 911 जीटी3 खरीदी है। इस आलीशान कार की कीमत 3 करोड़ रुपये के आसपास है। सनी देओल ने इस मौके पर पिता धर्मेंद्र के साथ जमकर पोज दिए। इस तस्वीर के वायरल होने के साथ ही आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक दोनों को बधाई दे रहे हैं।
सनी देओल ने फैमिली के लिए खरीदी 3 कार
सनी देओल सूत्रों की मानें तो सनी देओल ने इस पोर्शे 911 जीटी3 की बुकिंग इसी साल जनवरी में कराई थी जिसकी डिलवरी अब जाकर हुई है। खबर है कि सनी देओल ने अपने परिवार के लिए तीन कार का एकसाथ ऑर्डर दिया था, लेकिन ये कौन-कौन सी गाड़ियां थीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
सनी देओल का कार कलेक्शन
आपको बता दें कि देओल परिवार पोर्शे 911 का काफी शौकीन रहा है। सनी देओल को भी महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास मर्सिडीज बेंज सिल्वर एसएल500, ऑडी ए8, पोर्शे केयेन और लैंड रेंज रोवर जैसी कई लग्जरी कार मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications