Sunny Deol Border 2: 'घर कब आओगे' गाने को लॉन्च कर क्यों रोने लगे सनी देओल? धर्मेंद्र को लेकर ये क्या कह दिया?
Sunny Deol Border 2: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का नया देशभक्ति गाना 'घर कब आओगे' रिलीज किया गया, जिसका लॉन्च इवेंट भावनाओं से भरा नजर आया।
बॉर्डर 2 'घर कब आओगे' गाना हुआ रिलीज
इस मौके पर सनी देओल मीडिया के सामने बेहद इमोशनल हो गए थे और उन्होंने अपने दिल की बात खुलकर सबके सामने रखी। 'घर कब आओगे' सॉन्ग के लॉन्च इवेंट के दौरान सनी देओल ने फिल्म 'बॉर्डर' और 'बॉर्डर 2' से जुड़ी कई यादें शेयर कीं।

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए बेटे सनी देओल
बातचीत के दौरान सनी देओल अपने दिवंगत पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए थे। वह स्टेज पर फूट फूटकर रोने लगे थे। सनी देओल ने कहा- कैसे हैं आप लोग? जब से मैंने 'बॉर्डर' की है, तब से मैं आप सभी के परिवार का हिस्सा बन गया हूं।
धर्मेंद्र की फिल्म 'हकीकत' से मिली 'बॉर्डर' की प्रेरणा
सनी देओल ने खुलासा किया कि उन्हें 'बॉर्डर' जैसी फिल्म करने की प्रेरणा अपने पिता धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म 'हकीकत' से मिली थी। उन्होंने बताया- ''बॉर्डर करने से पहले मैंने पापा की फिल्म 'हकीकत' देखी थी। वो फिल्म मुझे बहुत पसंद आई थी। मैं तब बहुत छोटा था लेकिन जब बड़ा हुआ तो मन में तय कर लिया था कि मुझे भी पापा जैसी एक फिल्म जरूर करनी है।
जेपी दत्ता के साथ बनी ऐतिहासिक फिल्म
-सनी देओल ने आगे बताया कि इसके बाद उन्होंने निर्देशक जेपी दत्ता से इस विषय पर बातचीत की थी और एक ऐसी फिल्म बनाने का प्लान तैयार हुआ था जो आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है।
-सनी देओल ने कहा- जब मैं एक्टर बना, तभी से इस मुद्दे पर फिल्म बनाना चाहता था। जेपी दत्ता और मैंने इस कहानी पर सहमति जताई और फिर जो हुआ, वो इतिहास बन गया। बात करते-करते सनी देओल भावुक हो गए और उन्होंने कहा- अब मैं आगे कुछ नहीं बोल पाऊंगा, मेरा दिमाग हिल गया है।
'हकीकत' फिल्म का ऐतिहासिक महत्व
धर्मेंद्र की फिल्म 'हकीकत' साल 1964 में रिलीज हुई थी, जिसमें भारत-चीन युद्ध की सच्ची घटनाओं को दिखाया गया था। ये फिल्म उस दौर की सबसे चर्चित वॉर फिल्मों में से एक रही थी और उसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था।
कब रिलीज होगी फिल्म 'बॉर्डर 2'?
देशभक्ति से भरपूर फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ये फिल्म आगामी 23 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस से 3 दिन पहले) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन,अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकरों ने साथ में काम किया है।
दर्शकों को गर्व और भावनाओं से भर देगी फिल्म
फिल्म 'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। सनी देओल की दमदार आवाज, देश के लिए कुर्बानी का जज्बा और इमोशन्स फिल्म 'बॉर्डर 2', एक बार फिर दर्शकों को गर्व और भावनाओं से भर देने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications