जब पिता धर्मेंद्र ने सनी देओल को Ex गर्लफ्रेंड अमृता सिंह संग रोमांस करने पर दी सलाह, सुनकर छूटेगी हंसी

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सनी देओल को उस किस्से के बारे में याद दिलाया गया जब उनके पिता धर्मेंद्र ने अमृता सिंह संग रोमांटिक सीन को लेकर सलाह दी थी।

Sunny Deol And Amrita Singh: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म ने अब तक 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में उनके तारा सिंह वाले किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है।

सनी देओल हैं रियल लाइफ में शर्मीले
अक्सर सनी देओल को उनके एक्शन अवतार के लिए ही पसंद किया जाता है। वह बेहद कम ही फिल्मों में अपने रोमांटिक अंदाज में दिखे हैं। हाल ही में सनी देओल ने टीवी शो 'आप की अदालत' शामिल हुए और अपनी लाइफ से जुड़े दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वह रियल लाइफ बेहद शर्मीले हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म बेताब का एक किस्सा साझा किया।

dharmendra

अमृता सिंह को हग करने में धर्मेंद्र ने दी ऐसी सलाह
सनी देओल ने खुलासा किया कि फिल्म बेताब में वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अमृता सिंह के साथ एक रोमांटिक सीन शूट कर रहे थे। तभी उनके पिता धर्मेंद्र ने सीन करने को लेकर ऐसी सलाह दी थी, जिसे सुनकर हर किसी हंसी छूट गई।

सुनकर छूट जाएगी हंसी
दरअसल, सनी देओल जब अपनी फिल्म बेताब का एक गाना शूट कर रहे थे। जिसमें उन्हें अमृता सिंह को हग करना था। लेकिन सनी देओल ये सीन करने में हिचकिचा रहे थे। उस दौरान पिता धर्मेंद्र ने उन्हें सलाह दी थी कि वह अमृता सिंह को झप्पी पा ले, लेकिन सनी देओल ऐसा नहीं कर सके। इस बात को सुनकर मौजूदा लोग खूब जोर से हंसने लगे और खुद सनी देओल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

अमृता सिंह के साथ शुरू हुई थी लव स्टोरी
एपिसोड के एक प्रोमो में होस्ट रजत शर्मा एक्टर सनी के पिता धर्मेंद्र का एक कमेंट सुनाते हैं, जहां वह अपने बेटे को परिवार का 'साधु' कहते हैं। आपको बता दें कि, ये फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी और इसी फिल्म से सनी देओल और अमृता सिंह की लव स्टोरी शुरू हुई थी। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे। कहा जाता है कि उस वक्त सनी देओल पहले से शादीशुदा थे और ये बात उन्होंने मीडिया से छिपाकर रखी थी।

https://hindi.oneindia.com/news/entertainment/karan-deol-roka-ceremony-who-danced-with-sunny-deol-fans-got-confused-781521.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+