Sunny Deol Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सनी देओल, महंगी और लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन
बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। बेहतर स्टारडम पाने के बाद वह अब लग्जरी लाइफ जी रहे हैं और उनके पास कई करोड़ों की संपत्ति है।
Sunny Deol Net Worth बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल का आज यानी 19 अक्टूबर 2022 को 65वां जन्मदिन है। वह एक ऐसे एक्टर हैं जिनके डायलॉग डिलीवरी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। इस एक्शन हीरो ने बॉर्डर फिल्म के मेजर कुलदीप सिंह से गदर के तारा सिंह तक अपने बेहतरीन किरदारों से कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि कुछ समय बाद उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगी जिसके बाद उन्होंने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि सनी देओल की कुल कितनी संपत्ति है।

सनी देओल की कुल संपत्ति
रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल के पास कईं करोड़ों की संपत्ति है। अगर सिर्फ एक महीने की बात करें तो सनी देओल एक महीने में 1 करोड़ रुपए से अधिक कमाते हैं। यानी की सालभर की कमाई 12 करोड़ के आस-पास होती होगी। सनी देओल ने साल 2019 में अपने हलफनामे में बताया था कि, वह लगभग 87.18 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

साल 2022 में सनी देओल के पास कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, सनी देओल के पास कुल 133 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा वह एक फिल्म के 5 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा फिल्म को जो प्रॉफिट हुआ है उसका भी पैसा वसूलते हैं। इसके अलावा सनी देओल कई ब्रांड इंडोर्स करते हैं और एक इंडोर्समेंट के लिए 2 करोड़ रूपये वसूलते हैं।

सनी देओल की लग्जरी लाइफ
सनी देओल काफी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। अगर उनके लग्जरी कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास Range Rover, Audi A8 जैसी कई कार मौजूद हैं। इसके अलावा सनी देओल के पास कई सारी प्रॉपर्टी भी है।

सनी देओल की प्रॉपर्टी
सनी देओल का मुंबई के विले पार्ले में स्थित एक आलीशान घर है। जिसकी कुल कीमत 6 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा सनी देओल के पास देश में कई रियल एस्टेट संपत्तियां भी हैं। साथ ही सनी देओल की देश के अन्य शहरों में भी करोड़ों की प्रॉपर्टी है। कुल मिलाकर सनी देओल एक अच्छी-खासी लग्जरी लाइफ जी रहे हैं।

सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने फिल्म चुप से बड़े पर्दे पर अपना कमबैक किया था। ये फिल्म 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल के दमदार एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की।












Click it and Unblock the Notifications