'आदिपुरुष' के बाद विवादों में घिरी 'गदर 2', सनी देओल ने गुरुद्वारे में अमीषा पटेल को किया किस, तोड़ी मर्यादा
फिल्म आदिपुरुष के बाद अब फिल्म गदर 2 रिलीज होने से पहले विवादों में फंस गई। जानकारी के मुताबिक, सनी देओल ने पंचकुला में गुरुद्वारे में एक सीन शूट किया। जिसमें एक्टर ने अमीषा को किस किया।

Gadar 2 Controversy: बॉलीवुड फिल्में पर्दे पर आने से पहले ही विवादों में घिर जाती हैं। हाल ही में ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष विवादों में फंस गई। अब सनी देओल की अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया। चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।
गदर 2 को लेकर मचा बवाल
दरअसल, हाल ही में फिल्म गदर 2 की टीम पंचकुला स्थित एक गुरुद्वारे एक अंदर रोमांटिक सीन शूट करने पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सीन में सनी देओल और अमीषा पटेल गुरुद्वारे के अंदर बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे हैं। फिर दोनों एक-दूसरे को किस करते हैं और गले लगाते हुए नजर आए। जिसको लेकर बड़ा बवाल मच गया।
एक्टर ने गुरुद्वारे में अमीषा को किया किस
अब सनी देओल और अमीषा पटेल के इस सीन पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने नाराजगी जताई। समिति ने इस सीन का शूट करने पर कहा कि ये गुरुद्वारे की मर्यादा का उल्लंघन है। जिसके बाद अब समिति सनी देओल और उनकी फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा के खिलाफ एक्शन की मांग की। समिति का कहना है कि इस सीन को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। गुरुद्वारे में धार्मिक सेवा की जाती है ना किस इस तरह की आपत्तिजनक हरकतें। इससे गुरुद्वारा मैनेजमेंट और सिख समुदाय में काफी गुस्सा है।
सनी देओल का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सनी देओल फिल्म गदर 2 से बड़े पर्दे पर लंबे समय बाद वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में एक बार फिर अमीषा पटेल अहम भूमिका में नजर आएंगी। लगभग पूरे 22 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल बनाया गया। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा और 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि, सनी देओल आखिरी बार फिल्म चुप में नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications