Gadar 2 Song: 22 साल बाद फिर सकीना पर तारा सिंह ने लुटाया प्यार, ‘उड़ जा काले कावा' में दिखी कैमिस्ट्री

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' का गाना 'उड़ जा काले कावा' हो चुका है। गाने में एक बार फिर सकीना और तारा सिंह की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली।

Gadar 2 Udd Ja Kale Kawa Song: फिल्म गदर में सनी देओल और अमीषा पटेल की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। यही वजह थी कि ये फिल्म उस समय सुपरहिट साबित हुई। अब एक बार फिर ये जोड़ी तारा सिंह और सकीना की कहानी गदर 2 में लेकर आ रहे हैं।

रिलीज हुआ गदर 2 का गाना
फिल्म गदर 2 में तारा सिंह और सकीना की कहानी में आगे बढ़ाया गया है। अब इस फिल्म को लेकर फैंस में एक अलग क्रेज है। गदर 2 में भी हिट गाने 'उड़ जा काले कावा' को ऐड किया गया है। अब एक बार फिर ये सुपरहिट गाना आपको 22 साल पुरानी गदर की याद दिला देगा। गाने में अमीषा पटेल और सनी देओल की कैमिस्ट्री फैंस का दिल जीत लेगी।

Sunny Deol

तारा सिंह को निहारती रहीं सकीना
गदर 2 में गाने 'उड़ जा काले कावा' को रिक्रिएट किया गया है। जिसमें सकीना अपने तारा सिंह को निहारती हुई नजर आ रही हैं। गाना रिलीज होने के बाद से दोनों को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। गाने की लीरिक्स से लेकर सनी और अमीषा के लुक को भी मेकर्स ने पुराने लुक में रखने की कोशिश रखी है। अब सालों बाद सकीना और तारा सिंह को साथ में देख फैंस अपने फ्लैशबैक में चले गए हैं। यहां देखें पूरा गाना

इस दिन थिएटर में फिल्म देगी दस्तक
22 साल पुरानी गदर अब 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में एक बार फिर धमाल मचाने आ रही है। फिल्म में इस बार सनी देओल के बेटे का रोल उत्कर्ष शर्मा निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा द्वारा किया गया है। अब देखना होगा 22 साल पुरानी गदर के मुताबिक गदर 2 फैंस का दिल जीतने में कितनी कामयाब हो पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+