संजय कपूर की बहन मंधीरा का करिश्मा कपूर पर चौंकाने वाला खुलासा, एक्स भाभी के मां बनने को लेकर कही ऐसी बात

Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार के लिए उनकी जमकर चर्चा हो रही है। बिजनेसमैन संजय कपूर की अचानक मौत के 2 महीने बाद उनकी बहन मंधीरा ने अपनी एक्स भाभी करिश्मा कपूर को लेकर शॉकिंग बयान दिया है।

संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर का बड़ा बयान
आपको बता दें कि मंधीरा कपूर ने करिश्मा कपूर के बारे में गर्मजोशी से बात की है और उन्हें एक बहुत अच्छी मां बताया है, जो मुश्किल समय में अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ खड़ी रही हैं।

Sunjay Kapur

53 की उम्र में संजय कपूर का निधन

मशहूर बिजनेस टाइकून और मोबिलिटी दिग्गज सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष संजय कपूर की 12 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। 53 वर्ष की उम्र में उन्होंने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद से पारिवारिक संपत्ति और कंपनी को लेकर कानूनी विवाद और दावे शुरू हो गए हैं।

मंधीरा ने की एक्स भाभी करिश्मा कपूर की तारीफ

-हालांकि कंपनी के बोर्डरूम की लड़ाई और विरासत के विवादों के बीच, दिवंगत संजय कपूर की बहन मंधीरा ने एक अभिभावक के रूप में अपनी एक्स भाभी करिश्मा कपूर की जमकर तारीफ की है। मंधीरा ने कहा- करिश्मा ने मां बनने से लेकर अपने सारी ड्यूटी निभाई है।

-हाल ही में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में, मंधीरा ने बताया- करिश्मा कपूर एक बहुत अच्छी मां हैं। मुझे ये बात माननी ही होगी। उन्होंने परिवार को एक रखने में बहुत अच्छा काम किया है और मैं इसके लिए उनकी तारीफ करना चाहती हूं।

'करिश्मा कपूर एक बहुत अच्छी मां हैं'

-मंधीरा ने आगे कहा- मुझे लगता है कि बच्चे भी अपनी मां करिश्मा कपूर के बहुत करीब हैं और उनके बीच बहुत अच्छा रिश्ता है। उम्मीद है कि किसी तरह हम इसे आगे बढ़ा पाएंगे और परिवार को फिर से एक बना पाएंगे क्योंकि वह अपने बच्चों का ख्याल किसी भी मां की तरह रखती हैं और वह यही कर रही हैं।

-जब मंधीरा से पूछा गया कि क्या वह अब भी करिश्मा कपूर के संपर्क में हैं, तो उन्होंने जवाब दिया- हाँ, बिल्कुल। मुझे यकीन है कि वह प्रिया सचदेव (संजय कपूर की तीसरी पत्नी) के भी संपर्क में हैं। सच तो ये है कि हम सबके बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं। बच्चे अपनी दादी से मिलने आते रहे हैं। हम सब संपर्क में हैं। इसका मतलब पारिवारिक कलह नहीं है।

-मंधीरा ने इस बात पर भी जोर दिया कि करिश्मा कपूर और उनके दिवंगत भाई संजय कपूर के बच्चे हमेशा कपूर परिवार का हिस्सा रहेंगे। इंडिया टुडे से बात करते हुए, उन्होंने कहा है- मेरे माता-पिता अपने पोते-पोतियों से बहुत प्यार करते हैं।

'समायरा और कियान इस परिवार का एक अहम हिस्सा हैं'

मंधीरा कपूर ने आगे कहा- समायरा और कियान हमेशा से इस परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं। हमें उन पर बहुत गर्व है और हम उनसे बहुत प्यार करते हैं। मेरे पिता उनसे बहुत प्यार करते थे, मेरी मां उनसे बहुत प्यार करती हैं। वो हमारे परिवार का हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे, इसमें कोई शक नहीं है। मेरे भाई उनसे बहुत प्यार करते थे। बच्चे अक्सर अपनी दादी से मिलने के लिए मुंबई से दिल्ली आते हैं। हम सब साथ हैं।

संजय कपूर की कंपनी और संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद

-मंधीरा ने अपनी एक्स भाभी करिश्मा कपूर के लिए ये गर्मजोशी भरे शब्द उस समय कहे हैं जब कपूर परिवार एक तीखे सत्ता संघर्ष में फंसा हुआ है। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दावा किया है कि वह अपने दिवंगत पति सुरिंदर कपूर की संपत्ति और कंपनी की असली उत्तराधिकारी हैं, जिसमें सोना कॉमस्टार का बहुमत नियंत्रण भी शामिल है।

-रानी कपूर ने ये भी आरोप लगाया कि उन पर दबाव डालकर उन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए थे जिनसे उनकी बहू प्रिया सचदेव कपूर को कंपनी के बोर्ड में शामिल किया गया। इसके बाद कंपनी ने एक 'सीज-एंड-डिसिस्ट' नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि रानी कपूर ने साल 2019 से कंपनी में कोई भूमिका नहीं निभाई है।

कैसे हुई बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत?

विंडसर के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो मैच के दौरान एक दुखद घटना के बाद 12 जून 2025 को संजय कपूर का निधन हो गया। क्वीन्स कप के सेमीफाइनल में खेलते समय, उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके बारे में माना जाता है कि उसने उनके मुंह या गले में डंक मारा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मधुमक्खी के डंक से गंभीर एलर्जी की प्रतिक्रिया हुई, जिससे संजय कपूर को कार्डियक अरेस्ट हुआ।

संजय कपूर की शादियां और बच्चे

-संजय कपूर के परिवार में उनकी तीसरी पत्नी, प्रिया सचदेव कपूर हैं जो कि दिल्ली की एक मॉडल और बिजनेसवुमैन हैं। संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से साल 2017 में शादी की थी। इस कपल का एक बेटा, अजारियस कपूर है जो कि दिसंबर 2018 में पैदा हुआ था। अजारियस अब 6 साल का है।

-वहीं संजय कपूर ने साल 2003 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की थी। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे, बेटी समायरा कपूर (20) और बेटा कियान (15) है। संजय और करिश्मा का साल 2016 में तलाक हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+