'संजय कपूर थर्ड क्लास आदमी है', करिश्मा कपूर की शादी को लेकर उठा बड़ा सवाल, रणधीर कपूर का शॉकिंग बयान
Randhir Kapoor On Karisma Sunjay Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा ने साल 2003 में बड़े ही धूमधाम से दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। शादी के बाद करिश्मा ने फिल्मों से दूरी भी बना ली थी क्योंकि वह अपना पूरा समय अपने नए परिवार को देना चाहती थीं।
करिश्मा कपूर की दर्दनाक शादी
संजय कपूर से करिश्मा कपूर ने शादी तो कर ली थी लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी दर्दनाक बन गई थी। कहा जाता है कि करिश्मा कपूर को अपने पति संजय की असलियत का पता सुहागरात पर ही चल गया था। सुहागरात पर ही संजय ने करिश्मा को खरी खोटी सुनाई थी।

संजय और करिश्मा के दो बच्चे
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने इन सबके बावजूद संजय के साथ रहने का फैसला किया था। उन्हें लगा था कि बच्चे पैदा होने के बाद शायद उनकी शादीशुदा जिंदगी सुधर जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संजय और करिश्मा के दो बच्चे, बेटी समायरा और बेटा कियान हैं।
साल 2010 में करिश्मा ने छोड़ दिया था संजय का घर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर और उनके परिवार के बुरे बर्ताव के चलते करिश्मा कपूर परेशान हो उठी थीं और आखिरकार वह साल 2010 में दिल्ली में पति संजय कपूर का घर छोड़कर दोबारा मुंबई अपने परिवार के पास लौट आई थीं।
करिश्मा और संजय ने एक दूसरे पर लगाए थे ऐसे आरोप
साल 2010 से ही संजय कपूर और करिश्मा कपूर अलग रहने लगे थे। कहा जाता है कि करिश्मा ने पति संजय पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि संजय और उनके परिवार वाले उन्हें खूब मारते-पीटते थे और उनके साथ बुरा बर्ताव करते थे। वहीं संजय कपूर ने करिश्मा कपूर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि केवल पैसों के लिए ये शादी करने को राजी हुई थीं। संजय ने कहा था कि करिश्मा को उनसे कैवल पैसे चाहिए थे। वह इमोशनली इस शादी से कभी जुड़ी ही नहीं थीं।
साल 2016 में संजय और करिश्मा का हो गया था तलाक
आपको बता दें कि एक कड़वी और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद साल 2016 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक हो गया था। संजय कपूर के लिए ये तलाक बिल्कुल आसान नहीं था। उन्हें अपनी पत्नी करिश्मा कपूर काफी ज्यादा एलिमनी देनी पड़ी थी। साथ ही दोनों बच्चों की परवरिश और उनकी पढ़ाई के लिए अलग से सारा खर्च उठाना पड़ा था।
अभिषेक बच्चन के साथ टूट गई थी करिश्मा की सगाई
-आपको बता दें कि संजय कपूर से शादी करने से पहले करिश्मा कपूर की अभिषेक बच्चन के साथ सगाई टूट चुकी थी। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि करिश्मा कपूर की मां बबीता नहीं चाहती थीं कि उनकी बड़ी बेटी करिश्मा कपूर एक्टर अभिषेक बच्चन की पत्नी बनें।
-कहा जाता है कि बबीता एक्टर अभिषेक बच्चन के फिल्मी करियर और कमाई से ज्यादा खुश नहीं थीं जबकि उनकी बेटी करिश्मा उस समय पर एक सक्सेसफुल हीरोइन थीं और फिल्मों से ताबड़तोड़ कमाई कर रही थीं।
रणधीर कपूर ने कहा था- संजय कपूर थर्ड क्लास आदमी है
-अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के एक साल बाद यानी 2003 में ही करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी तय हो गई थी। ऐसे में कहा जा रहा था कि अभिषेक बच्चन को दिखाने के लिए ही करिश्मा ने जल्दबाजी में संजय से ये शादी तय कर ली थी।
-वहीं साल 2016 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने अपने एक्स दामाद संजय कपूर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
-संजय पर निशाना साधते हुए रणधीर कपूर ने उस इंटरव्यू में कहा था- संजय एक थर्ड क्लास आदमी है। हर कोई हमारी साख जानता है। हम कपूर हैं। हमें किसी के पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। हमें न केवल पैसे का आशीर्वाद मिला है, बल्कि हमारा हुनर हमें जीवन भर सहारा दे सकता है।
-बेटी करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक के बाद पिता रणधीर कपूर ने कहा था- मैं नहीं चाहता था कि करिश्मा और संजय की शादी हो लेकिन जो किस्मत में होता है उसे कोई नहीं रोक सकता। संजय अच्छा आदमी नहीं है। संजय ने कभी अपनी पत्नी की परवाह नहीं की। वह उससे धोखा करते रहे और दूसरी महिला के साथ थे। पूरी दिल्ली जानती है कि वह कैसे हैं। अब जो हुआ वो अच्छे के लिए ही हुआ। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा।
करिश्मा कपूर को मिली इतनी एलिमनी
-साल 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक हो गया था। दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को ही मिली थी। तलाक की एलिमनी के तौर पर संजय ने करिश्मा कपूर को 70 करोड़ रुपए दिए थे। इसके अलावा अपने दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड खरीद कर दिए थे।
-संजय कपूर ने अपने पिता का घर करिश्मा कपूर के नाम पर कर दिया था। इतना ही नहीं वह एलिमनी के रूप में एक्स पत्नी करिश्मा कपूर को हर महीने 10 लाख रुपए भत्ता देते थे। संजय बच्चों की शिक्षा के साथ साथ उनके अन्य खर्चों के लिए उन्हें पैसे देते रहते थे।
-आपको बता दें कि संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से अलग होने के बाद प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। वहीं तलाक के बाद करिश्मा सिंगल ही अपनी लग्जरी लाइफ को मेनटेन कर रही हैं और सिंगल मदर के रूप में अपने दोनों बच्चों को पाल रही हैं।
संजय कपूर का 12 जून 2025 को हुआ निधन
आपको बता दें कि गत 12 जून 2025 को संजय कपूर का इंग्लैंड में पोलो खेलते समय निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी जिसके डंक लगने की वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।











Click it and Unblock the Notifications