संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा कपूर से शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, गोवा में कपल ने किया था ऐसा काम
Karisma Kapoor and Sunjay Kapur: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर जितनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहीं, उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों का हिस्सा रही है। साल 2003 में उन्होंने दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी।
संजय कपूर और करिश्मा कपूर का रिश्ता
हालांकि संजय कपूर और करिश्मा कपूर का ये रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं तलाक की प्रक्रिया के दौरान दोनों ओर से कई गंभीर आरोप लगाए गए थे जिससे ये शादी और ज्यादा विवादों में घिर गई थी।

शादीशुदा जिंदगी की परेशानियां बढ़ती चली गईं
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी की दिक्कतें कभी प्राइवेट नहीं रहीं। जब भी उनके बीच कुछ ठीक नहीं रहा, मीडिया में इसकी चर्चा हुई। इस वजह से उनके वैवाहिक जीवन की परेशानियां और भी बढ़ती चली गईं।
करिश्मा की बहन करीना कपूर ने किया ऐसा खुलासा
वहीं करिश्मा कपूर की छोटी बहन एक्ट्रेस करीना कपूर ने इस बारे में एकबार खुलकर बाती की थी। करीना कपूर ने बताया था कि मीडिया की दखलअंदाजी के चलते करिश्मा कपूर और संजय कपूर के रिश्ते की खटास बढ़ती चली गई थी। मीडिया ने उनके रिश्ते के हालात को और कठिन बना दिया था।
'करिश्मा और संजय ने शादी को संभालने की कोशिश की थी'
-रेडिट को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया था कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश कर रहे थे। दोनों ने गोवा जाकर एक-दूसरे के साथ समय बिताने का फैसला किया था ताकि रिश्ते में फिर से मजबूती लाई जा सके। लेकिन वहां भी मीडिया की निगाहें उनका पीछा नहीं छोड़ रही थीं।
-करीना कपूर ने इंटरव्यू में कहा था- बहुत कुछ लिखा गया और कई लोगों ने पहले ही कह दिया था कि करिश्मा और संजय की शादी नहीं चलेगी। लेकिन हमने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। हर रिश्ते में दिक्कतें आती हैं, लेकिन जब हर चीज पब्लिक हो जाए तो उसे सुलझाना और भी मुश्किल हो जाता है।
'गोवा में करिश्मा कपूर-संजय कपूर ने वक्त बिताया था'
-करीना कपूर ने आगे बताया था कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने गोवा में कुछ वक्त एक साथ बिताया था ताकि पुरानी बातों को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत की जा सके। हालांकि, कैमरों की लगातार निगरानी और निजी पलों की सार्वजनिक होती तस्वीरों ने चीजों को संभालने की बजाय और बिगाड़ दिया था।
-करीना कपूर ने ये भी बताया था कि संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बीच में शादी के कुछ समय बाद से ही परेशानी बेटी समायरा के आने से दोनों के बीच प्यार बढ़ा था और उन्होंने परिवार को एक रखने की काफी कोशिश की थी। लेकिन धीरे-धीरे चीजें बिगड़ती चली गई थीं।
कैसे हुई संजय कपूर की मौत?
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे, बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। वहीं 12 जून 2025 को संजय कपूर का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर को पोलो खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ गया था। कहा जा रहा है कि खेल के दौरान उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और मैदान में ही उनकी जान चली गई।












Click it and Unblock the Notifications