संजय कपूर की मौत के 6 दिन बाद तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के इस पोस्ट ने मचाई सनसनी, ये क्या लिख दिया?

Sunjay Kapur Wife Priya Sachdev Viral Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का गत 12 जून 2025 को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। खबर है कि 53 साल के संजय कपूर इंग्लैंड में पोलो खेल रहे थे, जब उनकी मौत हुई थी।

पोलो खेलते समय संजय कपूर की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोलो खेलते समय उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी और फिर उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि संजय कपूर का भारत में अंतिम संस्कार होना था लेकिन उनकी मौत हुए 6 दिन हो चुके हैं पर उनका पार्थिव शरीर अभी भी परिवार को सौंपा नहीं गया है।

Sunjay Kapur

संजय कपूर और प्रिया सचदेव की शादी

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय कपूर ने मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से शादी की थी लेकिन संजय के निधन के बाद से उनकी तीसरी पत्नी कहीं गायब हो गई हैं। न तो वह मीडिया के सामने आ रही हैं और न ही सोशल मीडिया पर कोई बयान जारी किया है।

संजय कपूर के निधन के बाद कहां हैं प्रिया सचदेव?

-आपको बता दें कि संजय कपूर का निधन हुए 6 दिन बीत चुके हैं लेकिन उनका दाह संस्कार अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को लेकर भी कोई खबर सामने नहीं है। पति के निधन के बाद वह मीडिया के नजर में नहीं आई हैं।

-इसी बीच संजय कपूर की मौत के 6 दिन बाद अचानक ही प्रिया सचदेव का एनिवर्सरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार संजय कपूर और कर्शिमा कपूर साल 2016 में कानूनी रूप से अलग हो गए थे। इसके बाद साल 2017 में संजय कपूर ने दिल्ली की रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से शादी की थी।

प्रिया सचदेव का पोस्ट हुआ वायरल

संजय कपूर और प्रिया सचदेव का एक बेटा अजरियास है। प्रिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की झलकियां शेयर करती थीं और अब उनकी पिछली सालगिरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

एनिवर्सरी पोस्ट में प्रिया सचदेव ने लिखी थी ऐसी बात

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने इंस्टाग्राम पर अपनी एनिवर्सरी पोस्ट में लिखा था- हैप्पी एनिवर्सरी, मेरे हैंडसम पति, आपसे बिना शर्त प्यार मिला। मुझे हमेशा से पता था कि आप दौड़ सकते हैं, लेकिन साथ में हम उड़ते हैं। आपके साथ, लाइफ हंसी, खुशी, उत्साह, रोमांच और पागलपन से भर गई है। आप मुझे पूरा करते हैं, माई बेटर हाफ। हमेशा मेरे लिए और सबसे जरूरी बात, हमारे लिए वहां रहने के लिए थैंक्यू।

करिश्मा के साथ संजय कपूर का रिश्ता

-आपको बता दें कि संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर के साथ बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। हालांकि साल 2010 से ही दोनों अलग रहने लगे थे। कहा जाता है कि संजय और करिश्मा ने एक दूसरे पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे।

-करिश्मा कपूर ने कोर्ट में कहा था कि संजय कपूर और उनके ससुराल वाले एक्ट्रेस के साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते हैं। वह उन्हें मारते-पीटते हैं और मानसिक रूप से उन्हें परेशान करते हैं। वहीं संजय कपूर ने कहा था कि करिश्मा ने उनसे केवल पैसौं के लिए शादी की थी। इसके बाद साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था।

प्रिया सचदेव और करिश्मा के बच्चों के बीच बॉन्डिंग

इसके बाद साल 2017 में संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी कर ली थी। वहीं प्रिया ने कभी भी संजय के अतीत से खुद को दूर नहीं किया। उन्होंने करिश्मा और संजय के दोनों बच्चो, कियान और समायरा के साथ अच्छे रिश्ते बनाए। वहीं प्रिया ने संजय के तीनों बच्चों को एक जैसा प्यार दिया है। हालांकि संजय के निधन के बाद से प्रिया सीन से एकदम गायब हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+