'तब आपने मुझे संभाला था', सुनील थापा के निधन पर टूटी प्रियंका चोपड़ा,ऑनस्‍क्रीन कोच को याद कर किया बड़ा खुलासा

Sunil Thapa demise Priyanka Chopra sad: बॉलीवुड फिल्‍मी में नजर आए दिग्गज नेपाली एक्‍टर सुनील थापा का 68 वर्ष की आयु में 7 फरवरी (रविवार) को काठमांडू के नॉर्विक अस्पताल में निधन हो गया। उनके देहांत से नेपाल और भारत दोनों ही जगह फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। नेपाली, भोजपुरी और बॉलीवुड की कई फिल्‍मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली सुनील थापा एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सुपर हिट फिल्‍म 'मैरी कॉम' में नजर आए थे।

2014 में रिलीज हुई 'मैरी कॉम' फिल्‍म में एक्‍टर सुनील थापा ने प्रियंका चोपड़ा के कोच नरजीत सिंह के दमदार में नजर आए थे। इस किरदार में उनकी जबदस्‍त एक्टिंग के चलते उन्‍हें विशेष रूप से याद किया जाता है। एक्‍टर सुनील थापा के निधन की खबर सुनकर एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बेहद भावुक हो गई हैं।

Sunil Thapa demise Priyanka Chopra saddened

सुनील थापा के निधन पर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा

एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 'मैरी कॉम' फिल्‍म में ऑनस्क्रीन कोच सुनील थापा को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्‍ट शेयर की है । इस पोस्ट में 'मैरी कॉम' से थापा संग उनके खास पलों की एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए एक भावुक कर देने वाला खुलासा भी किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखी भावुक पोस्‍ट- आपने तब संभाला...

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि सुनील थापा उनके लिए सिर्फ को-एक्‍टर ही नहीं, बल्कि उस मुश्किल वक्त के साथी थे जब उन्होंने पिता को खोया था। उन्होंने लिखा, 'आप हमेशा मेरे कोच सर रहेंगे। जब मैंने अपने पिता को खोया था, तब आपने मुझे संभाला था। आपने मुझे प्यार दिया और बिना एहसास कराए कई मुश्किल दिनों में मेरी मदद की।'

बहुत जल्दी चले गए, लेकिन...

प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा 'आपकी गर्मजोशी भरी गले लगने की आदत और आपकी हंसी हमेशा मेरी यादों का हिस्सा रहेगी। बहुत जल्दी चले गए, लेकिन कभी भुलाए नहीं जाएंगे।'

'उस समय मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद जब मैं टूटी हुई थी...

अंत में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'उस समय मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद जब मैं टूटी हुई थी। सुनील थापा, आपकी आत्मा को शांति मिले। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।'

सुनील थापा की किस वजह से हुई मौत?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 68 वर्षीय सुनील थापा का निधन शुक्रवार सुबह काठमांडू के थापाथली स्थित नॉर्विक अस्पताल में हुआ। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह 7:44 बजे ECG से उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई। सुनील थापा नेपाल में रहते थे और उनका परिवार मुंबई में रहता है।

300 से अधि‍क फिल्‍मों काम कर चुके हैं सुनील थापा

40 साल से अधिक के करियर में, सुनील थापा ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर नेपाली सिनेमा में खास पहचान बनाई। उन्होंने 1981 की हिंदी फिल्म 'एक दूजे के लिए' से बॉलीवुड में शुरुआत की, जिसके बाद 'आज की आवाज', 'मानव हत्या' और 'अलबेला' जैसी कई अन्य हिंदी फिल्मों में भी दिखे।

आखिरी बार 'द फैमिली मैन 3' में नजर आए थे

थापा ऑन-स्क्रीन पर आखिरी बार वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' में नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने डेविड खुजू नामक एक प्रभावशाली स्थानीय नेता और एमसीए प्रमुख का किरदार निभाया था। यह रोल 'प्रोजेक्ट सहकार' नामक एक शांति पहल से जुड़ा था, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत में शांति और विकास लाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+