इस बड़े हादसे की मदद से सुनील दत्त ने जीता था नरगिस का दिल, एक्टर ने प्यार के लिए लगा दी थी जान की बाजी

Sunil Dutt Birth Anniversary: सुनील दत्त और नरगिस के बीच फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट से प्यार शुरू हुआ था। इस फिल्म के सेट पर हुए एक बड़े हादसे के बाद से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

sunil dutt

Sunil Dutt Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के दमदार एक्टर और पॉलिटिशियन सुनील दत्त भले ही आज हमारे बीच न हों लेकिन उनकी बेहतरीन एक्टिंग ने लोगों के दिलों में आज भी उनकी एक अलग जगह बना रखी है। आज सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सरी है। जानकारी के अनुसार 6 जून 1929 को पाकिस्तान के दीना में सुनील दत्त का जन्म हुआ था। सुनील दत्त एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ बेहतरीन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। बाद में सुनील दत्त ने राजनीति में भी कदम रखा था। सुनील दत्त ने हिंदी फिल्मों की खूबसूरत हीरोइन नरगिस के साथ शादी की थी। लेकिन क्या आपको पता है दोनों के बीच प्यार की शुरुआत कैसे हुई थी। आइए आपको बताते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में।

फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट से शुरू हुआ था प्यार
सुनील दत्त और नरगिस के बीच फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट से प्यार शुरू हुआ था। 'मदर इंडिया' के सेट पर एक ऐसी घटना घटी थी जिसने नरगिस को काफी प्रभावित किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर आग लग गई थी और नरगिस दत्त की जान खतरे में पड़ गई थी। उस समय सेट पर मौजूद सुनील दत्त ने ही अपनी जान की परवाह न करते हुए नरगिस को बचाया था।

आग में कूदकर सुनील दत्त ने बचाई थी नरगिस की जान
आपको बतो दें कि नरगिस को बचाने के चक्कर में सुनील दत्त खुद बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद ही नरगिस को सुनील दत्त से प्यार होने लगा था और वह सोचने लगी थीं कि सुनील दत्त को वह अपनी जिंदगी का हमसफर बना सकती हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर आग लगने वाली घटना से पहले तक नरगिस लेजेंड्री एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर के प्यार में पागल थीं। वह राज कपूर की पत्नी बनने के सपने देखती रहती थीं।

sunil dutt

राज कपूर और नरगिस के बारे में सबकुछ जानते थे सुनील दत्त
अपनी किताब 'द ट्रू लव स्टोरी ऑफ नरगिस एंड सुनील दत्त' में नरगिस दत्त ने लिखा था कि राजकपूर से अलग होने के बाद वह सुसाइड करने के बारे में सोचने लगी थीं। लेकिन सुनील दत्त ने उन्हें इस मुश्किल दौर में संभाला था। नरगिस ने किताब में लिखा था कि उन्होंने अपने और राज कपूर के बारे में सुनील दत्त को सबकुछ बता दिया था और सुनील दत्त को उन पर पूरा यकीन था।

सुनील दत्त ने की थी बस कंडक्टर की नौकरी
आपको बता दें कि सुनील दत्त ने फिल्मों में एंट्री करने से पहले जिंदगी में काफी संघर्ष किया था। एक समय पर सुनील दत्त अपना गुजारा चलाने के लिए बस कंडक्टर की नौकरी करते थे। वह मुंबई में एक घर के छोटे से कमरे में नाई और टेलर के साथ रहते थे। इसके बाद सुनील दत्त ने रेडियो सिलोन में काम करना शुरू किया था। इसी बीच उन्हें नरगिस दत्त का इंटरव्यू करने का मौका मिला था। सुनील दत्त उस समय नरगिस के बड़े फैन हुआ करते थे। दोनों की उम्र समान थी।

राज कपूर की दूसरी पत्नी बनना चाहती थीं नरगिस
नरगिस का इंटरव्यू लेने के दौरान सुनील दत्त के मुंह से एक शब्द नहीं निकल पाया था। वह बस नरगिस को देखते रह गए थे। ऐसे में उस इंटरव्यू को कैंसिल करना पड़ा था। हालांकि राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी उस समय में अपने परवान पर थी, लेकिन राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे और अपनी पत्नी कृष्णा कपूर को छोड़ना नहीं चाहते थे। कहा जाता है कि नरगिस ने तो राज कपूर की दूसरी पत्नी बनने के लिए भी हामी भर दी थी, लेकिन राज कपूर नहीं माने और आखिरकार उन्होंने नरगिस से दूरी बना ली थी।

फिल्म में नरगिस बनी थीं सुनील दत्त की मां
आपको बता दें कि फिल्म 'मदर इंडिया' में नरगिस ने सुनील दत्त की मां का किरदार निभाया था। ये फिल्म अपने समय की ब्लॉकबस्टर मूवी थी। सुनील दत्त एक्ट्रेस नरगिस को पहले से ही पसंद करते थे, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही नरगिस को भी सुनील दत्त से प्यार होने लगा था। सुनील दत्त की बहादुरी और अपने लिए डेडिकेशन देखकर उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया था।

sunil dutt

साल 1958 में सुनील दत्त और नरगिस ने की थी शादी
इस कपल ने इस के फिल्म रिलीज होने के अगले साल यानी 1958 में शादी कर ली थी। नरगिस से शादी करने के बाद सुनील दत्त की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफल होने लगी थीं। सुनील दत्त की फिल्म 'साधना' तो सुपरहिट हुई थी। नरगिस और सुनील दत्त एक बेहतरीन शादीशुदा जिंदगी जीने लगे थे। दोनों के तीन प्यारे बच्चे संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त हैं।

सुनील दत्त और नरगिस की मौत
हालांकि साल 1981 में नरगिस की कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। वहीं साल 2005 में हार्ट अटैक से सुनील दत्त की भी मौत हो गई थी। कहते हैं कि सुनील दत्त अपने बेटे संजय दत्त के जेल जाने से काफी परेशान चल रहे थे। ऐसे में वह बीमार रहने लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+