क्या सुनील शेट्टी ने अथिया को गिफ्ट किया था आलीशन घर और महंगी चीजें? अब फैमिली ने सबके सामने रखी सच्चाई
Athiya Shetty Marriage: अथिया शेट्टी और केएल राहुल को सुनील शेट्टी की तरफ से दिए गए महंगे गिफ्ट्स देने को लेकर सोशल मीडिया पर जो चर्चाएं चल रही थीं उन्हें सुनील शेट्टी और उनके परिवार ने बेबुनियाद बताया है।

Athiya Shetty Marriage: बॉलीवुड के फेमस एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी कर ली है। दोनों की शादी बड़े ही प्राइवट तरीके से सुनील शेट्टी के खंडाला वाले आलीशान फार्महाउस पर हुई थी। इस शादी में दोनों के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। शादी सामरोह संपन्न होने के बाद सुनील शेट्टी ने उनके फार्मडाउस के बाहर मौजूद मीडिया और पैपराजी को मिठाई के डिब्बे भी बांटे थे। वहीं शादी होने के बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने बाहर निकलकर पैपराजी को जमकर पोज दिए थे। इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पारल हुई थीं। इसी बीच खबर आ रही थी कि पापा सुनील शेट्टी ने बेटी आथिया और दामाद केएल राहुल को उनकी शादी पर बेहद कीमती कुछ गिफ्ट्स दिए हैं। ये बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। वहीं अब इसे लेकर सुनील शेट्टी और उनके परिवार ने सबको इसका सच बताया है।

अथिया को महंगे गिफ्ट्स देने की हो रही है चर्चा
सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी द्वारा बेटी अथिया और दामाद केएल राहुल को कीमती गिफ्ट्स देने की चर्चा जोरो पर हो रही थी। इन महंगे गिफ्ट्स में मुंबई में 50 करोड़ रुपए की कीमात का आलीशान घर, लग्जरी कार, महंगी घड़ियां और एक महंगी बाइक और दामाद केएल राहुल को एक बेहद कीमती डायमंड ब्रेसलेट देने की बात सामने आ रही थी। इंटरनेट पर ये खबर आग की तरह फैल रही थी। हालांकि अब इस मामले को लेकर सुनील शेट्टी और उनके परिवार ने लोगों के सामने सच्चाई बयां की है।
फैमिली ने इस खबर को बताया गलत
आपको बता दें कि इन गिफ्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर जो चर्चाएं चल रही थीं उन्हें सुनील शेट्टी और उनके परिवार की तरफ से बेबुनियाद बताया गया है। इस मामले की सच्चाई सबके सामने रखते हुए सुनील शेट्टी और उनके परिवार ने बॉम्बे टाइम्स से खुलकर बात की। सुनील शेट्टी के परिवार ने बताया कि ये खबरें बिल्कुल बेसलेस हैं और इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है। सुनील शेट्टी के परिवार वालों ने कहा- हम मीडिया के लोगों से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस गलत जानकारी के बारे में कुछ भी छापने से पहले हमसे कन्फर्म जरूर कर लें।
लाडली बेटी की शादी में पापा ने निभाए सारे फर्ज
आपको बता दें कि अथिया शेट्टी भले ही एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा कमाल न दिखा पाई हों लेकिन वह भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल पर अपना जादू चलाने में पूरी तरह से सफल साबित हुई हैं। वहीं पापा सुनील शेट्टी कई दिनों पहले से ही अपनी लाडली बेटी की शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। संगीत से लेकर मेहंदी, हल्दी और शादी तक हर रस्म-रिवाज में सुनील शेट्टी ने शिद्दत से सारे फर्ज निभाए हैं।
सुनील शेट्टी ने कहा- मैं फादर-इन-लॉ बन चुका हूं
अथिया शेट्टी के बाद सुनील शेट्टी ने पैपराजी से कहा था- एक छोटी सी फैमिली है। सब कुछ अच्छा रहा। रोल नया नहीं, फादर का ही है। मेरा बेटा ही है वो। अब तो मैं फादर-इन-लॉ बन चुका हूं। वहीं अहान शेट्टी ने अपने जीजा केएल राहुल के लिए कहा था- मैं राहुल को हमेशा से ही भाई मानता हूं। मैं बहुत खुश हूं कि केएल राहुल अब हमारी फैमिली का हिस्सा बन चुके हैं। आपको बता दें कि अपने फार्महाउस के बाहर सुनील शेट्टी ने पैपराजी के लिए टेंट लगवाए थे और उनके खाने-पीने का बढ़िया इंतजाम भी किया था।
प्राइवेट तरीके से हुई थी अथिया की शादी
अथिया की शादी को बेहद निजी समारोह था सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया की शादी को बेहद निजी समारोह था, जिसमें परिवार के अलावा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अथिया और केएल राहुल की शादी में अनुपम खेर, अंशुला कपूर, डायना पेंटी, कृष्णा श्रॉफ समेत कुछ और बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। वहीं दोस्त केएल राहुल की शादी में इशांत शर्मा और वरुण आरोन भी दिखाई दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications