सुनील शेट्टी का पारा हुआ 'हाई', बेटा अहान और बेटी अथिया की शादी की झूठी खबरों पर लगाई तताड़

अथिया और अहान की शादी करने वाली मीडिया रिपोर्ट पर भड़के सुनील शेट्टी

नई दिल्‍ली, 22 जनवरी। बॉलीवुड एक्‍टर सुनील शेट्टी के बेटी अथिया और बेटे अहान शेट्टी की शादी की खबरें सामने आई। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि एक्‍टर की बेटी अथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ और बेटा अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रैंड तानिया श्रा्फ से शादी कर रहे हैं। मीडिया की इस खबर पर सुनील सेट्टी का जबदरस्‍त गुस्‍सा फूंटा है।उन्‍होंने ट्टीट कर जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

मीडिया रिपोर्ट को लेकर कही ये बात

मीडिया रिपोर्ट को लेकर कही ये बात

शुक्रवार की रात्रि सुनील शेट्टी ने अपने बच्चों अथिया, अहान की 2022 की शादियों के बारे में रिपोर्ट पर रिएक्‍शन देते हुए इसे अफवाह बताया और कहा कि इस तरह का जर्नलिज्‍म एक धब्बा है।

मीडिया रिपोर्ट पर भड़के सुनील शेट्टी, सुनाई खरी-खोटी

मीडिया रिपोर्ट पर भड़के सुनील शेट्टी, सुनाई खरी-खोटी

सुनील शेट्टी ने खबर को री शेयर करते हुए लिखा कि मैंने यह आर्टिकल देखा और अब मैं असमंजस में आ गया हूं कि इसे पढ़ने के बाद मैं हैरानी दिखाऊं या फिर गुस्सा करूं? मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि ऐसी खबरें छापने से पहले इन चीजों के बारे में वैरीफाई क्‍यों नहीं किया जाता है? सच क्‍या है, इसके बारे में फै्क्‍ट्स क्‍यों नहीं पूछे जाते है? उन्‍होंने आगे लिखा इस तहर की लापरवाही वाले जर्नलिज्‍म एक धब्बा है। आप इससे बेहतर कुछ चीजें कर सकते हैं।

आ‍थिया शेट्टी इस शख्‍स के साथ हुईं थी स्‍पॉट

आ‍थिया शेट्टी इस शख्‍स के साथ हुईं थी स्‍पॉट

वहीं बात करें सुनील शेट्टी की बेटी की अथिया शेट्टी की तो वो केएल राहुल को डेट कर रही हैं। हालांकि उन्‍होंने अपने रिलेशन को अधिकारिक तौर पर कभी खुलकर बात नहीं की है।दोनों इंग्लैंड टूर में साथ नजर आए थे।

अहान शेट्टी तानिया श्रॉफ को कर रहे डेट

अहान शेट्टी तानिया श्रॉफ को कर रहे डेट

एक्‍टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जो बॉलीवुड में हाल ही में तड़प फिल्‍म से एंट्री कर चुके हैं। वो हमेशा तानिया श्रॉफ के साथ अपने रिलेशन को लेकर खुल कर बात करते हैं। दोनों पिछले 10 साल से रिलेशन में हैं। हालांकि शादी की बातों को उन्‍होंने भी अफवाह बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+