Suniel Shetty Birthday: 100 करोड़ से ज्यादा है सुनील शेट्टी की सालाना कमाई, जानें उनके साइड बिजनेस
सुनील शेट्टी भले ही अब फिल्मों में ज्यादा दिखाई न देते हों लेकिन उनकी आज के समय की सालाना कमाई आपके होश उड़ा सकती है। 61 वर्षीय सुनील शेट्टी कई होटल्स और रेस्तरां के मालिक हैं जिससे वह करोड़ों की कमाई करते हैं।
मुंबई, 11 अगस्तः बॉलीवुड के रफ एन टफ एक्टर सुनील शेट्टी न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग और खास तरह की आवाज के लिए फेमस हैं बल्कि उनकी सालाना कमाई भी अच्छे अच्छो के पसीने छुड़ा सकती है। सुनील शेट्टी अपने एक्टिंग करियर के साथ साथ अपने साइड बिजनेस को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी भले ही अब फिल्मों में ज्यादा दिखाई न देते हों लेकिन उनकी आज के समय की सालाना कमाई आपके होश उड़ा सकती है। 61 वर्षीय सुनील शेट्टी कई होटल्स और रेस्तरां के मालिक हैं जिससे वह करोड़ों की कमाई करते हैं। आज सुनील शेट्टी का जन्मदिन है। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं सुनील शेट्टी की सालाना कमाई और साइड बिजनेस के बारे में।

क्लब H2O के मालिक हैं सुनील शेट्टी
साल 1992 में आई फिल्म 'बलवान' के साथ सुनील शेट्टी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अब एक्टर सुनील शेट्टी मिस्चीफ डाइनिंग बार और क्लब H2O के मालिक हैं। मुंबई के कई इलाकों में उनकी ब्रांच हैं। जानकारी के अनुसार सुनील शेट्टी ने अपना ये बिजनेस करीब एक दशक पहले शुरू किया था। क्लब H2O सेलिब्रिटीज के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी काफी फेमस है। इस क्लब में बड़े बड़े स्टार्स से लेकर वीआईपी तक आते हैं और पूरा दिन इन्जॉय करते हैं।
100 करोड़ रुपए है सालाना कमाई
सुनील शेट्टी आज भले ही फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन आज भी वह सालाना 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं। बार एंड क्लब के अलावा, उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस 'पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट' और कर्नाटक के उडुपी सहित देश के कई शहरों में रेस्तरां और होटल मौजूद हैं।
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम के कप्तान
इसके अलावा उनका खुद का बुटिक है, जो कपड़ों की अपनी रेंज निकालता है। इतना ही नहीं, सुनील शेट्टी सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम मुंबई हीरोज के कैप्टन भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील शेट्टी सालाना करीब 100 करोड़ रु. की कमाई करते हैं। सुनील के पास कई आलीशान फ्लैट, महंगी गाड़ियां और बाइक्स मौजूद हैं।
महंगी गाड़ियों का है शौक
सुनील शेट्टी एक रॉयल लाइफस्टाइल जीते हैं। उन्हें महंगी और लग्जरी गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके पास टोयोटा प्राडो, लैंड क्रूजर, जीप रैंगलर, हमर जैसी कई हैवी गाड़ियां मौजूद हैं। यही नहीं सुनील शेट्टी के पास मुंबई के पॉश इलाके में अपना आलीशान घर भी है। साथ में उनके पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी हैं।
सुनील शेट्टी किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट
आपको बता दें की सुनील शेट्टी किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट भी हैं। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने इंग्लिश फिल्म 'डोंट स्टॉप ड्रीमिंग' और तमिल फिल्म '12 बी' में भी काम किया है। सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी उन्हें 17 साल की उम्र से जानती हैं। दो साल दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया। करीब 6 साल डेटिंग के बाद साल 1991 में दोनों ने शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications