Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sumona Chakravarti के साथ सरेआम हुई बदसलूकी, कपिल शर्मा की ऑनस्‍क्रीन वाइफ ने शेयर की भयावह घटना

Sumona Chakravarti mob attack: टीवी एक्‍ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने मुंबई में अपने साथ हुए एक परेशान करने वाले अनुभव शेयर किया है। यह घटना तब हुई जब उनकी गाड़ी को दक्षिण मुंबई में भीड़ ने घेर लिया। सुमोना चक्रवर्ती ने मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान अपनी कार पर हुए हमले और दिलदहाड़े हुई बदसलूकी को बयां किया है।

31 अगस्त को हुई इस घटना को लेकर उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि वह बेहद असुरक्षित महसूस कर रही थीं। उन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी बात इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें उन्होंने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

Sumona Chakravarti mob attack

एक्‍ट्रेस बोलीं- दिनदहाड़े... असुरक्षित महसूस कर रही हूं

एक्‍ट्रेस सोमना चक्रवर्ती के अनुसार, साउथ मुंबई में आंदोलनकारियों ने उनकी कार को निशाना बनाया। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए लिखा, "दिनदहाड़े... असुरक्षित महसूस कर रही हूं। पब्लिक फीलिंग्स का पूरी तरह से मज़ाक उड़ाया जा रहा है।" उन्होंने इस बात पर राहत महसूस की कि उनके साथ एक पुरुष मित्र मौजूद था और सवाल किया कि यदि वह अकेली होतीं तो क्या होता।

साेमना चक्रवर्ती के साथ सरेआम हुई बदसलूकी

कपिल शर्मा शो से प्रसिद्धि पाने वाली सुमोना ने बताया कि रविवार, 31 अगस्त को जब वह कोलाबा से फोर्ट जा रही थीं, तो उनकी कार को अचानक भीड़ ने घेर लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, नारंगी रंग का स्टोल पहने एक आदमी मेरे बोनट पर ज़ोर-ज़ोर से मार रहा था और मुस्कुरा रहा था। वह अपने पेट को मेरी गाड़ी से सटाकर अजीब हरकतें कर रहा था।""

पुलिस की मौजूदगी में हुआ ये कांड

सुमोना ने बताया कि उस आदमी के साथी उनकी गाड़ी की खिड़कियों पर मार रहे थे और "जय महाराष्ट्र!" चिल्ला रहे थे। यह घटना पांच मिनट के भीतर दो बार दोहराई गई, और पास में मौजूद पुलिस ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। उन्होंने महसूस किया कि दिन के उजाले में भी वह दक्षिण मुंबई में असुरक्षित थीं।

सोमना ने बयां किया सड़क का भयावह मंजर

एक्‍ट्रेन ने शहर की बिगड़ती स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। सुमोना ने अपनी पोस्ट में लिखा, "सड़कें केले के छिलकों, प्लास्टिक की बोतलों और गंदगी से भरी पड़ी हैं। फुटपाथों पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है, जो वहां खा-पी रहे हैं, सो रहे हैं, नहा रहे हैं, खाना बना रहे हैं, यहां तक कि वीडियो कॉल कर रहे हैं और रील्स बना रहे हैं। यह सब विरोध के नाम पर मुंबई दर्शन जैसा लग रहा है, जो नागरिक भावना का मज़ाक है।"

एक्‍ट्रेस बोलीं- ये विकास नहीं, पतन है

सोमना चक्रवर्ती ने अपनी पोस्ट में इस स्थिति को "विकास नहीं, बल्कि पतन" बताया। उन्होंने कहा, "यह सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था जैसा नहीं लगता। यह एक प्रगतिशील समाज जैसा नहीं लगता। यह वह 'डिजिटल भारत' नहीं है जिसकी वे बात करते रहते हैं। क्योंकि जब जातिवाद, धर्म, राजनीति, भ्रष्टाचार, निरक्षरता और बेरोजगारी हावी हों, तो यह पतन है।"

आज, सालों में पहली बार...

सुमोना ने, जिन्होंने अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा मुंबई में बिताया है, बताया कि वह हमेशा दक्षिण मुंबई को सुरक्षित मानती थीं। लेकिन इस घटना ने उनका दृष्टिकोण बदल दिया। उन्होंने कहा, "आज, सालों में पहली बार, दिन के उजाले में अपनी ही गाड़ी में मैं सचमुच असुरक्षित महसूस कर रही थी।"

"मैं अकेली होतीं तो क्या होता?"

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह भाग्यशाली थीं कि उनके साथ एक पुरुष मित्र था। उन्होंने सोचा कि अगर वह अकेली होतीं तो क्या होता? वीडियो रिकॉर्ड करने की इच्छा होने के बावजूद, उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि उन्हें लगा कि इससे प्रदर्शनकारी और भड़क सकते हैं।

उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा, "यह भयावह है जब आपको पता चलता है कि आप कोई भी हों, या कहीं भी हों, कानून-व्यवस्था मिनटों में चरमरा सकती है।" उन्होंने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के अस्तित्व पर भी जोर दिया, जिनकी पुलिस अक्सर उपेक्षा करती है, लेकिन इस घटना में "पूर्ण अराजकता" थी।

सुमोना चक्रवर्ती ने अपनी पोस्ट का अंत यह कहकर अंत किया कि एक टेक्‍टस पेयर सिटीजन नागरिक, एक महिला और इस शहर से प्यार करने वाली व्यक्ति के रूप में, वह इस स्थिति से विचलित हैं। उन्होंने लिखा, "हमें शासन और नागरिक जिम्मेदारी के इस मज़ाक से बेहतर मिलना चाहिए। हमें अपने ही शहर में सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+