सुहानी भटनागर की मां ने आमिर खान के बारे में किया बड़ा खुलासा, इरा खान की शादी को लेकर कही ऐसी बात

Aamir Khan-Suhani Bhatnagar: फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट के रोल के लिए मशहूर चाइल्ड एक्ट्रेस सुहानी भटनागर की गत 17 फरवरी 2024 को मौत ह गई है। 19 साल की सुहानी का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहानी भटनागर एक दवा के हानिकारक साइड इफेक्ट के बाद आईसीयू में भर्ती थीं।

19 की उम्र में सुहानी भटनागर की मौत
आपको बता दें कि सुहानी भटनागर ने छोटी सी उम्र में आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता का किरदार निभाकर लोगों दिल जीत लिया था। उस समय किसको पता था कि महज 19 साल की उम्र में ही ये प्यारी सी लड़की अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह देगी।

Aamir Khan

गंभीर बीमारी से जूझ रही थी सुहानी
खबर है कि सुहानी डर्मेटोमायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही थीं। इस बीमारी की वजह से उनके पूरे शरीर में सूजन आ गई थी। ये इंफेक्शन इतना बढ़ गया था कि उनके फेफड़ों में पानी भर गया था जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि सुहानी के निधन की खबर से उनके ऑनस्क्रीन पापा यानी आमिर खान भी हैरान हो गए हैं।

आमिर खान की टीम ने लिखी थई ऐसी बात
आमिर खान की टीम ने सोशल मीडिया पर सुहानी की मौत के बाद एक पोस्ट भी शेयर किया था। अब सुहानी की मां पूजा भटनागर ने बताया है कि आमिर खान ने अपनी बेटी इरा खान की शादी पर उनकी पूरी फैमिली को इनवाइट किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि आमिर खान हमेशा से सुहानी के टच में थे लेकिन उनकी बीमारी के बारे में उन्हें कुछ बताया नहीं गया था।

इरा खान की शादी में किया था इनवाइट
सुहानी भटनागर की मां पूजा भटनागर ने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी की गंभीर बीमारी और आमिर खान के बारे में खुलकर बात की है। सुहानी की मां ने कहा है- आमिर खान सर हमारे टच में हमेशा से थे। वह बहुत ही अच्छ इंसान हैं। वह सुहानी के साथ भी टच में थे। हमने उन्हें सुहानी की बीमारी के बारे में नहीं बताया था क्योंकि हम खुद इतने परेशान थे और हम किसी और को परेशान नहीं देख सकते थे।

'आमिर खान का मैसेज और कॉल आता था'
सुहानी की मां ने आगे कहा- हमने इसलिए अपीन बेटी की बीमारी के बारे में किसी को नहीं बताया। वहीं अगर हमारी तरफ से आमिर खान को कोई मैसेज जाता है तो उनका तुरंत जवाब आता है और पर्सनली कॉल भी करते हैं। उन्होंने सुहानी को कभी अकेला नहीं छोड़ा। अभी उनकी बेटी इरा खान की शादी थी तो हमारे परिवार को इनवाइट किया गया था। उनकी टीम की तरफ से कॉल आया था।

सान्या मल्होत्रा ने किया पोस्ट
सुहानी भटनागर के निधन से बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी शॉक्ड हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। सान्या ने लिखा है- मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि ये सब सच है। हमारी सुहानी के जैसा कोई शांत था ही नहीं। वह बेहद स्पेशल थी और काफी टैलेंटेड भी थी। काफी यंग ऐज में उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। तुम्हें शांति मिले। उनकी मां पूजा और पिता पुनीत के साथ-साथ सभी परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+