कैसे हो गई आमिर खान की 'दंगल' की छोटी बेटी 'बबीता' की मौत, 19 साल में ही दुनिया को कह दिया अलविदा
Suhani Bhatnagar Dead: अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल में उनकी छोटी बेटी बबीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। सिर्फ 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। लोग सुहानी को दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे।
अब ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं आखिर 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर की मौत कैसे हो गई। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक फरीदाबाद की रहने वाली सुहानी भटनागर की मौत की वजह पूरे शरीर में पानी भरने से हुई है।

Suhani Bhatnagar Death cause: सुहानी भटनागर की मौत की वजह?
कुछ वक्त पहले सुहानी भटनागर का एक्सीडेंट भी हो गया था। जिसकी वजह से उनके पैरे में फ्रैक्चर हो गया था। सुहानी ने इलाज में जो दवाइयां ली, उसका उन्हें साइड इफेक्ट हुआ और धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी भर गया। वह काफी वक्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं।
सुहानी का काफी वक्त से दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। वह अपने शरीर में तरल पदार्थ जमा होने का इलाज करा रही थीं। दिल्ली एम्स में ही उनकी मौत हुई है।
सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा। हालांकि उनके परिवार ने अभी तक कोई बयान साझा नहीं किया है।
Who is Suhani Bhatnagar: कौन हैं सुहानी भटनागर?
- सुहानी भटनागर बॉलीवुड की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। सुहानी भटनागर ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' (2016) में बबीता फोगाट का किरदार निभाया था।
- सुहानी फरीदाबाद की रहने वाली थी। इनकी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई थी।
- सुहानी भटनागर ने कई टेलीविजन ऐड्स में भी काम किया था। सुहानी काफी 2021 के नवंबर के बाद से इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं थीं।
- बताया जाता है कि 'दंगल' के बाद सुहानी के पास कई फिल्मों का ऑफर आए थे। लेकिन फिल्मों से उन्होंने ब्रेक लिया था क्योंकि वह पढ़ाई करना चाहती थी।
- कई इंटरव्यू में सुहानी भटनागर ने बताया था कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में लौटने का प्लान बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications