Suhana Khan: 25 की उम्र में ही शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने कमा लिए इतने पैसे, जानें कितनी है प्रॉपर्टी
Suhana Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने एक्टिंग करियर में अपना डेब्यू तो कर लिया है लेकिन वह लोगों के दिलों पर अभी तक राज नहीं कर पाई हैं। बतौर एक्ट्रेस उन्हें कुछ खास पॉपुलैरिटी नहीं मिली है।
सुहाना खान की ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री
आपको बता दें कि सुहाना खान ने बहुत ही कम उम्र में ग्लैमर वर्ल्ड का रुख कर लिया था। वह विज्ञापनों से लेकर स्टेज शो तक में नजर आने लगी थीं। वह कई बार स्टेज पर ड्रामा करती भी नजर आई हैं।

25वां जन्मदिन मना रही हैं सुहाना खान
सुहाना खान आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। आपको बता दें कि सुहाना खान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं सुहाना अब जल्द ही पापा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'द किंग' में नजर आएंगी।
सुहाना की कमाई और कुल संपत्ति
-सुहाना खान पॉपुलैरिटी और कमाई के मामले में दूसरे स्टार किड्स को जबरदस्त टक्कर देती हैं। यहां तक कि कई लोग तो उन्हें अंबानी परिवार के बच्चों से ज्यादा अमीर और पॉपुलर बताते हैं।
-कहा जाता है कि सुहाना खान अपनी सारी शॉपिंग न्यूयॉर्क से करती हैं। ऐसे में लोग बॉलीवुड के अमीर एक्टर शाहरुख खान की बेटी की कमाई और कुल संपत्ति को लेकर अक्सक चर्चा करते नजर आते हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 25 साल की उम्र में ही सुहाना खान ने करोड़ों की कमाई कर ली है। उनके पास कई महंगी और लग्जीरियस चीजें मौजूद हैं। फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सुहाना खान इस समय करीब 14 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की मलकिन हैं।
कॉस्मेटिक कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं सुहाना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुहाना खान को उनकी डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' के लिए अच्छी-खासी फीस मिली थी। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई है। इसके अलावा सुहाना खान इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया पोस्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करती हैं। सुहाना कई बड़े कॉस्मेटिक कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वह मेबलिन और टीरा जैसी बड़ी कॉस्मेटिक कंपनियों के विज्ञापनों में नजर आती हैं।
सुहाना खान का रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट
सुहाना खान ने पापा शाहरुख खान की तरह ही रियल एस्टेट में इंवेस्ट कर रखा है। सुहाना ने अलीबाग के थाल विलेज में एक आलीशान फार्महाउस खरीदा है, जिसकी कीमत 12.91 करोड़ रुपये है। 1.5 एकड़ में फैला ये फार्महाउस काफी लग्जीरियस है। इसके अलावा सुहाना ने अलीबाग में ही फरवरी 2024 में 9.5 करोड़ की एक और जमीन खरीदी थी।
सुहाना खान की सबसे महंगी कार
सुहाना खान को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास ऑडी ए6 है, जो उन्हें पापा शाहरुख खान ने गिफ्ट में दी थी। इसकी कीमत 70 लाख रुपये के आसपास है। सुहाना खान अपने महंगे कपड़ों और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना के पास 35 हजार से लेकर लाखों रुपये तक की महंगी ड्रेसस हैं। सुहाना के पास जो सबसे महंगी ड्रेस है, उसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये है।
सुहाना खान के पास हैं लाखों के हैंडबैग
सुहाना खान एक रॉयल जिंदगी जीती हैं। उनकी लाइफस्टाइल काफी लग्जीरियस है। सुहाना खान के पास उनकी मां गौरी खान की तरह ही लग्जरी हैंडबैगस का कलेक्शन भी है, जिनकी कीमत लाखों रुपये में है। उनका सबसे महंगा हैंडबैग 1.23 लाख रुपए का है। सुहाना के पास लग्जरी ब्रांड प्राडा की एक हेयरक्लिप है जिसकी कीमत 48,561 रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications